Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर 2-0 से बढ़त ली
    Top Story

    भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर 2-0 से बढ़त ली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 29, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मोहाली: एक बार फिर स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2–0 की बढत बना ली। भारत की स्पिन तिकड़ी आर अश्विन (तीन विकेट), रविंद्र जडेजा और जयंत यादव (दो-दो विकेट) ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 236 रन पर पवेलियन भेज दिया। टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल ने 53 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 67 रन बनाये जिससे भारत ने 103 रन का लक्ष्य दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पटेल ने एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़कर भारत को जीत तक पहुंचाया। पटेल और चेतेश्वर पुजारा (25) ने 15–2 ओवर में 81 रन की साझेदारी करके भारत को 20–2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पार्थिव ने टी20 क्रिकेट की अपनी महारथ का नमूना पेश करते हुए आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 50 रन सिर्फ 39 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के के साथ पूरे किये। इससे पहले युवा हसीब हमीद के 156 गेंद में 59 रन की मदद से इंग्लैंड ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। उंगली में चोट के बावजूद आठवें नंबर के बल्लेबाज हमीद ने यह उम्दा पारी खेली जिसमें छह चौके और अश्विन को एक छक्का लगाया। उसकी इस पारी की वजह से ही भारत को 100 से अधिक का लक्ष्य मिला।

    चोटों से जूझ रही भारतीय टीम ने इस मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में इंग्लैंड को उन्नीस साबित कर दिया। अश्विन ने 72 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिये। जडेजा ने 90 रन बनाये और चार विकेट लिये जबकि जयंत ने 55 रन बनाने के साथ चार विकेट लिये। जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड के शीषर्क्रम को भारत ने पवेलियन भेज दिया था और चौथे दिन बस यही देखना था कि जीत के लिये भारत का इंतजार कितनी देर तक रहता है। भारत की चिंता का सबब रूट थे लेकिन उनके आउट होने के बाद हमीद ने भी उम्दा पारी खेली। रूट 78द रन बनाकर जडेजा का शिकार हुए जिनका कैच अजिंक्य रहाणे ने लपका। रूट ने 179 गेंद खेलकर अपनी पारी में छह चौके जड़े। उन्हें हमीद के रूप में अच्छा साथी मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिये 119 गेंद में 45 रन की साझेदारी की। रूट के आउट होने के बाद इंग्लैंड के विकेट जल्दी जल्दी गिर गए। हमीद ने हालांकि भारत को कुछ देर इंतजार कराया। लंच के बाद मोहम्मद शमी ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को शार्टगेंद पर पवेलियन भेजा। शमी ने 14 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिये। हमीद ने आठवें विकेट के लिये क्रिस वोक्स (30) के साथ 43 रन की साझेदारी की। वोक्स को शमी ने विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों लपकवाया। आदिल रशीद (0) भी शमी की शार्ट गेंद का शिकार हुए जिनका कैच डीप स्क्वेयर लेग पर उमेश यादव ने लपका।

    इस मैच में पार्थिव की विकेटकीपिंग उतनी अच्छी नहीं रही जितनी कि बल्लेबाजी। पहले घंटे में जयंत और जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक एक विकेट भी लिया। भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर को दूसरे घंटे में गेंद दी गई और अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड की दिक्कतों का आगाज दूसरे ओवर में हुआ जब जेरेथ बेट्टी खाता खोले बिना ही जडेजा की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उस समय इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 78 रन था। जोस बटलर (17) ने जडेजा को छक्का और उमेश को चौका लगाया लेकिन जयंत को डीप मिडविकेट सीमा पर चौका लगाने के प्रयास में कैच दे बैठे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटास गंवाने के बाद जीत से अतिरिक्त प्रेरणा मिली : कोहली
    Next Article भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025

    अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version