Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नवाज फिर बने सत्ताधारी दल पीएमएल-एन के अध्यक्ष, इस विवादित बिल से मिली राहत
    दुनिया

    नवाज फिर बने सत्ताधारी दल पीएमएल-एन के अध्यक्ष, इस विवादित बिल से मिली राहत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फिर से सत्ता में मौजूद पार्टी पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने एक नया कानून प्रस्तावित किया था जिसके मुताबिक कोई भी अयोग्य विधायक राजनैतिक दल का प्रतिनिधित्व कर सकता है।

    पाकिस्तानी संसद में पारित हुए नए इलेक्शन बिल, 2017 पर विवाद बढ़ता इससे पहले ही राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसको मंजूरी दे दी। जिसके मुताबिक सार्वजनिक पद से अयोग्य ठहराया गया नेता किसी भी राजनैतिक पार्टी का मुखिया रह सकता है। गौरतलब है कि पनामा पेपर लीक प्रकरण के बाद भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में फंसे नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट ने इसी वर्ष 28 जुलाई को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य करार दे दिया था। जिसके बाद नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद गंवाना पड़ा था।

    हालांकि अदालती कार्रवाई की बात करें तो उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। नवाज हाल ही में 2 अक्टूबर को अदालत में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने नवाज शरीफ के बच्चों और दामाद के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। कोर्ट ने कहा कि नवाज शरीफ को अपने बच्चे हसन, हुसैन और मरियम के साथ अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर की तारीख तय की है जिसमें नवाज के दामाद कैप्‍टन सफदर को भी उपस्थित होना होगा। इस पर नवाज की पार्टी पीएमएल-एन ने कहा कि नवाज मामले से बचकर लंदन नहीं जाएंगे बल्कि अदालती कार्रवाई का सामना करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBJP-RSS कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए सीएम जिम्मेदार: अमित शाह
    Next Article दीवाली पर्व के अवसर पर रेल प्रशासन 32 विशेष ट्रेन चलाएगी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल

    January 10, 2026

    खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन

    January 10, 2026

    ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, 10 दिनों में 36 की मौत

    January 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
    • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
    • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
    • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version