Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»31 अक्टूबर को हो सकती है राहुल की ताजपोशी, चुनाव प्रक्रिया शुरू
    राजनीति

    31 अक्टूबर को हो सकती है राहुल की ताजपोशी, चुनाव प्रक्रिया शुरू

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान देने की कवायद तेज होती नजर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी इसी महीने की जा सकती है.

    पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी 31 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चार्ज संभाल सकते हैं. पार्टी में ताजपोशी की प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया है.

    बताया जा रहा है कि मुल्लापल्ली रामचंद्रन के नेतृत्व में पार्टी चुनाव कमेटी पूरे कार्यक्रम की योजना फाइनल कर रही है. इसके लिए स्टेट रिटर्निंग अफसर 6-10 अक्टूबर के बीच डेलीगेट्स की लिस्ट जारी कर देंगे. जिसके बाद राज्य डेलिगेट्स द्वारा प्रस्ताव पास कर प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का अधिकार दिए जाने की संभावना है.

    सूत्रों के हवाले से ये खबर भी सामने आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तारीख का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है. पार्टी में 15-20 अक्टूबर के बीच चुनाव तिथि की घोषणा की योजना है.

    इसी हफ्ते राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख सचिन पायलट ने कहा था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का समय आ गया है. उन्होंने कहा था, ‘दिवाली के कुछ समय के बाद राहुल यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं’.

    हाल ही में राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए थे. जहां से उन्होंने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी. इसके बाद वो गुजरात के दौरे पर भी गए, जहां वो न सिर्फ मंदिर गए बल्कि माथे पर टीका लगाकर लोगों को संबोधित भी किया. राहुल गांधी की इस भूमिका को भी उनके नए अंदाज और तेवर के तौर देखा जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ पार्टी के अंदर से भी ये मांग उठ रही है कि 2019 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाए. ऐसे में कांग्रेस इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राहुल की ताजपोशी कर पूरी ताकत के साथ चुनावी रण में उतरना चाहती है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRBI नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव, नहीं घटेगी EMI
    Next Article भाजपा बोली- केरल आतंकवाद के लिए उर्वर भूमि में तब्दील हुआ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, आंबेडकर छात्रावास जाने पर अड़े

    May 15, 2025

    केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

    May 14, 2025

    खराब जलमीनारों की मरम्मती को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

    May 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
    • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
    • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
    • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
    • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version