Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»एनआईसी पर असर नहीं, वैश्विक व्यवधान पर माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में आईटी मंत्रालय: अश्‍विनी वैष्णव
    देश

    एनआईसी पर असर नहीं, वैश्विक व्यवधान पर माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में आईटी मंत्रालय: अश्‍विनी वैष्णव

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2024Updated:July 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि आईटी मंत्रालय दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में दुनियाभर में आ रही बाधाओं के संबंध में संपर्क में है। वैष्‍णव ने कहा कि इस घटना का देश के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के नेटवर्क पर कोई असर नहीं देखा गया है। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि जल्‍द ही इसका समाधान हो जाएगा।

    अश्‍विन वैष्णव ने ‘एक्स’ पोस्‍ट पर लिखा कि इस तकनीकी रुकावट की वजह को चिह्नित कर लिया गया है। इस मसले का हल निकालने के लिए ‘अपडेट’ जारी किए गए हैं। वैष्णव ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय वैश्विक गतिरोध के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसकी सहयोगी इकाइयों के संपर्क में है जबकि एनआईसी नेटवर्क इससे प्रभावित नहीं हुआ है।

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में साइबर सुरक्षा संबंधी नोडल एजेंसी सर्ट-इन की ओर से एक तकनीकी परामर्श जारी किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत गठित कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल सर्ट-इन ने ‘क्राउडस्ट्राइक अपडेट’ की वजह से माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं में आई रुकावट पर एक सलाह जारी करते हुए इसे ‘गंभीर’ समस्या बताया है। ये सलाह वैश्विक स्तर पर माइक्रोसॉफ्ट उपयोगकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर देखे जा रहे व्यवधान तथा अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों, बैंकों और मीडिया कंपनियों में व्यवधान की व्यापक रिपोर्ट के बीच आई है।

    उल्‍लेखनीय है कि विश्‍व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज सिस्टम में आए नए ‘अपडेट’ को डाउनलोड करने से दुनियाभर में उपयोगकर्ताओं को तकनीकी रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी खराबी से दुनियाभर में एयरलाइंस की उड़ानों, टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग, स्‍टॉक एक्‍सचेंज सहित कई कार्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर इसका व्‍यापक असर पड़ा है। हालांकि, दिल्‍ली एयरपोर्ट पर अब धीरे-धीरे हालात सामान्‍य हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी
    Next Article पेटीएम का घाटा अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 840 करोड़ रुपये पहुंचा
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला

      May 13, 2026

      तमिलनाडु के तिरुपुर में सड़क हादसा, पुलिसकर्मी समेत छह की मौत

      May 13, 2026

      नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, अनियमितताओं के चलते दोबारा होगी परीक्षा, सीबीआई को सौंपी गई जांच

      May 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला
      • नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई, स्पीकर से हस्तक्षेप का अनुरोध
      • डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर
      • सोना-चांदी पर आयात शुल्क अब 15 फीसदी
      • राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version