Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी सम्मान राशि: मुख्यमंत्री
    Jharkhand Top News

    21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी सम्मान राशि: मुख्यमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है। इसके लिए लाभुकों का आवेदन लेने के लिए बहुत जल्द पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री साेमवार काे साहिबगंज जिले के राजमहल में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में हमारी सरकार ने कई आयाम जोड़े हैं तो कई नए आयाम जोड़ने का काम हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि राज्य को संवारने एवं आगे बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को श्रावणी माह के शुभारंभ एवं पहली सोमवारी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    जनता सशक्त होगी तभी समाज और राज्य आगे बढ़ेगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि काम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। हमारी सरकार इसी सोच के साथ योजनाएं बना रही है। हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब राज्य की जनता सशक्त होगी तभी हमारा समाज और राज्य आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार जो भी योजनाएं और नीतियां बना रही है उसका लाभ समाज के हर वर्ग और तबके को मिल रहा है। हम आप सभी के सहयोग से इस राज्य को इतना मजबूत बनाएंगे कि हमें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    समस्याओं के समाधान के लिए सब मिलकर प्रयास करें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी हमारे राज्य में कई समस्याएं हैं। हम कई चुनौतियों के बीच से गुजर रहे हैं लेकिन इन तमाम समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि समस्याओं के निजात के लिए मिलजुलकर प्रयास करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमहल का क्षेत्र कई मायनो में अलग पहचान रखता है। ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र होने के साथ पर्यटन की भी यहां अपार संभावनाएं हैं। यह झारखंड का एकमात्र इलाका है, जहां से गंगा नदी गुजरती है। यहां विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन लंबे अर्से से होता आ रहा है। यहां के तमाम संसाधनों का उपयोग कोई और कर रहा है जबकि यह क्षेत्र और यहां के लोग आज भी काफी पिछड़े हैं। यह क्षेत्र आज भी कई समस्याओं से ग्रसित है। हमारी सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयत्नशील है। गंगा के कटाव को रोकने का कार्य हो रहा है। आवागमन में सुगमता लाने का प्रयास कर रहे हैं। राजमहल क्षेत्र में एक हवाई पट्टी और रोप-वे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के लिहाज़ से इसे अलग पहचान दिला सकें।

    विभिन्न विकास योजनाओं की मिली सौगात
    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लगभग 88 करोड़ 84 लाख की 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें करीब 86 करोड 80 लाख रुपये की 31 योजनाओं की आधारशिला एवं तीन योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। साथ ही राजमहल एवं बरहेट में आयोजित कार्यक्रमों में 10 हजार 141 लाभुकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनके बीच 38 करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा की परिसंपत्तियां बांटी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिश्वत लेने वाले कर्मचारी के खिलाफ मंत्री असीम अरुण ने दर्ज कराई रिपोर्ट, गिरफ्तार
    Next Article मुख्यमंत्री ने अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल का किया औचक निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version