रांची। झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये। सोमवार को जिला इकाई रांची के द्वारा समाहरणालय, अनुमंडल, प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी हड़ताल पर रहे। राजभवन के समीप धरना दिया। इस कारण काम प्रभावित रहा। एसडीओ कार्यालय का कोर्ट भी नहीं चला। साथ ही प्रमाण पत्र भी नहीं बने।
सभी कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारियों ने कहा कि राज्य इकाई की बैठक के बाद सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए रणनीति तैयार की जायेगी। सोमवार को रांची में धरना के दौरान अभय प्रभाकर तिर्की, जसीम अख्तर, राजीव रंजन दुबे, सचिन कुमार, त्रिलोक उरांव, प्रणेश मिंज, अमित कुमार गुप्ता, विकास दुबे समेत अन्य मौजूद थे।