Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश की आंतरिक सुरक्षा के हर मोर्चे पर सीआरपीएफ की कार्यशैली काबिले तारीफ: आइजी
    Top Story

    देश की आंतरिक सुरक्षा के हर मोर्चे पर सीआरपीएफ की कार्यशैली काबिले तारीफ: आइजी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2024Updated:July 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सीआरपीएफ का मना स्थापना दिवस, शहीदों को सैल्यूट
    रांची। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र सेंबो परिसर में सीआरपीएफ का स्थापना दिवस और ग्रुप केंद्र रांची का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान झारखंड सेक्टर के आइजी साकेत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साकेत सिंह ने ग्रुप केंद्र रांची के परिसर में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    मौके पर आइजी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 86 वर्ष के स्वर्णीम इतिहास में इस बल ने अपनी वीरता, कर्मठता, समर्पण, निष्ठा और देश सेवा से भारतवर्ष को अनेकों बार गौरवान्वित किया है। वर्ष 1959 के भारत-चीन गतिरोध के समय हॉटस्प्रिंग की घटना हो या 1965 में भारत-पाक युद्ध के समय सरदार पोस्ट की वीर गाथा। संसद भवन पर किये गये हमले को नाकाम करने की घटना हो या रामजन्मभूमि पर हमले का प्रतिकार। दंगा नियंत्रण का क्षेत्र हो या आतंकवाद, नक्सलवाद से लोहा लेने का काम हो। देश के आंतरिक

    सुरक्षा के हरेक मोर्चे पर इस बल की कार्यशैली और दक्षता काबिले तारीफ है।
    आइजी ने कहा कि राज्य में भी बल महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभा रहा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती के बाद पिछले कुछ वर्षों से झारखंड में नक्सली घटनाओं में काफी कमी आयी है। विगत एक वर्ष में राज्य में कई महत्वपूर्ण और जोखिम भरे अभियान चलाये गये, जिसमें आठ दुर्दांत नक्सली मार गिराये गये। इसके साथ 59 हथियार, 241 आइइडी, 1519 किलोग्राम विस्फोटक, 9692 डेटोनेटर बरामद करते हुए 38 नक्सलियों के कैंप को उनके मांद में घुसकर ध्वस्त किया गया। इसके साथ 21 माओवादी आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर हुए और 53 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान तीन बहादुर जवानों ने शहादत दी। साथ ही नौ अधिकारी और जवान गंभीर रूप से घायल हुए।

    विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज
    आइजी ने कहा कि सभी अधिकारियों और जवानों से यह अपेक्षा है कि वे इन वीर अधिकारियो-जवानों से प्रेरणा लेते हुए आने वाले समय में अपने उत्कृष्ट कार्यों से बल के गौरव में वृद्धि करेंगे। कहा कि समूह केंद्र रांची एक नवनिर्मित समूह केंद्र है और इस परिसर में इसकी स्थापना के बाद लगातार निर्माण की अवस्था से गुजर रहा है। विश्वास है कि जल्द ही इस कैप में पारिवारिक आवास और बुनियादी सुविधाएं पूर्ण रूप से कियाशील हो जायेंगी। इसके विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी प्रगति पर है और जल्द ही इसे पूर्ण कर लिया जायेगा।

    कर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोहा
    स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप केंद्र रांची के कार्मिकों ने लोक नृत्य, गायन और नाट्य कलाओं का प्रदर्शन कर सांस्कृतिक समारोह में अपनी छटा बिखेरी। साथ ही जवानों के बीच वॉलीवाल मैच और रस्साकस्सी मैच का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रैफल ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहॉकी में झारखंड के सामने बंगाल के चारों खाने चित, 9-0 से बंगाल को झारखंडी खिलाड़ियों ने दी मात
    Next Article फारबिसगंज के भदेश्वर नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version