Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पश्चिम बंगालः विवादों में घिरे कारा मंत्री अखिल गिरि ने दिया इस्तीफा
    देश

    पश्चिम बंगालः विवादों में घिरे कारा मंत्री अखिल गिरि ने दिया इस्तीफा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 5, 2024Updated:August 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। वन विभाग की एक महिला अधिकारी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में राज्य के कारा मंत्री अखिल गिरि ने आखिरकार अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। सोमवार को उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के मुख्य सचिव को व्हाट्सएप के जरिए भेजा।

    विवाद बढ़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने अखिल गिरि से मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा था। अखिल ने कहा था कि वे सोमवार को विधानसभा में इस्तीफा देंगे। सोमवार सुबह कांथी से कोलकाता आकर विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा पत्र सौंपने की उनकी योजना थी लेकिन राज्य प्रशासन की तरफ से उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को व्हाट्सएप पर भेजें। अखिल ने वैसा ही किया, जिससे यह साफ हो गया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके साथ आमने-सामने मिलना भी नहीं चाहतीं।

    सोमवार सुबह एमएलए हॉस्टल से निकलते समय अखिल गिरि अपनी गाड़ी का रुख मोड़ कर वापस लौट आए। वहीं से उन्होंने इस्तीफे की तस्वीर खींच कर राज्य के मुख्य सचिव के कार्यालय में भेज दी। इस्तीफा भेजने के बाद अखिल ने कहा कि वे विधानसभा जाएंगे लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे वन विभाग के खिलाफ अपनी शिकायतें लिखित रूप में मुख्यमंत्री को बाद में बताएंगे। अखिल ने यह भी कहा कि वे 2026 तक विधायक हैं और अपने क्षेत्र रामनगर में विधायक के रूप में काम करेंगे।

    अखिल ने बताया कि उनके द्वारा महिला अधिकारी के खिलाफ उपयोग किए गए शब्दों के लिए वे शर्मिंदा हैं, लेकिन जो कहा उसके विषय में उन्हें कोई पछतावा नहीं है। रविवार को ही तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा था और अखिल ने उस निर्देश को मान लिया था। रविवार को कांथी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया था कि उनका इस्तीफा तैयार है और वे इसे ईमेल करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को वे इस्तीफे की हार्ड कॉपी मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। इसके कुछ घंटों बाद वे कांथी से कोलकाता के एमएलए हॉस्टल आ गए।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि पार्टी उनके साथ कठोर व्यवहार कर रही है तो अखिल ने कहा कि उन्होंने पार्टी के निर्देशों का पालन किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे महिला अधिकारी से माफी मांगेंगे, तो उन्होंने कहा, “मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगा।” अखिल ने कहा कि वे मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन वे अभी भी रामनगर के विधायक हैं और एक जनप्रतिनिधि के रूप में वहां काम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंइयां सम्मान योजना में बिचौलियों से रहें सावधान, अब 15 अगस्त तक लगेगा विशेष कैंप: हेमंत सोरेन
    Next Article किसान सम्मान निधि जैसी याेजना कांग्रेस ने कभी नहीं बनाई बल्कि किसानाें पर गाेलियां चलवाईं : शिवराज सिंह चाैहान
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version