Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, उत्तर कोरिया के पास कैसे बना लिए परमाणु हथियार
    दुनिया

    डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, उत्तर कोरिया के पास कैसे बना लिए परमाणु हथियार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिकी नीति पिछले 25 वर्षों से विफल रही है, जिस वजह से उत्तर कोरिया परमाणु हथियार बनाने में सक्षम हो सका है। ट्रंप ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘हमारा देश पिछले 25 वर्षो से उत्तर कोरिया से निपटने में असफल रहा है। हम उसे अरबों डॉलर दे चुके हैं, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। हमारी नीति ने काम नहीं किया।’ उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने रविवार को कहा कि उनके देश का परमाणु हथियार कार्यक्रम देश की संप्रभुता की रक्षा करने और अमेरिका से हो रहे खतरे से निपटने का सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।

    ट्रंप ने यह नहीं बताया कि क्या वह उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि वह ऐसा करने की कई बार संभावना जता चुके हैं। ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उत्तर कोरिया को लेकर कड़ा रुख अपनाया है और उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण करता रहा है। अमेरिका के टेनेसी के रिपब्लिकन सीनेटर बॉब कॉर्कर ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि ट्रंप का बेतुका व्यवहार अमेरिका को तृतीय विश्वयुद्ध की ओर धकेल रहा है। कॉर्कर ने हाल ही में कहा था कि वह 2018 में मध्यावधि चुनाव नहीं चाहते।

    कॉर्कर द्वारा सार्वजनिक रूप से ट्रंप की आलोचना किए जाने के बाद इस सप्ताहांत ट्रंप, कॉर्कर पर जमकर बरसे। ट्रंप ने लगातार ट्वीट कर कहा, ‘सीनेटर बॉब कॉर्कर ने मुझसे टेनेसी में दोबारा होने वाले चुनाव में समर्थन करने को कहा, जिस पर मैंने मना कर दिया तो वह पीछे हट गए। वह बिना मेरे समर्थन के नहीं जीत सकते।’ ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘वह विदेशमंत्री भी बनना चाहते थे। मैंने कहा, नहीं शुक्रिया। वह ईरान सौदे के जिम्मेदार हैं।’ गौरतलब है कि अगस्त में कॉर्कर ने वर्जीनिया के शारलोट्जविले में हुई हिंसा के लिए ट्रंप की आलोचना की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइच्छामृत्यु: सुप्रीम कोर्ट से सरकार ने कहा, अगर मंजूरी दी तो होगा दुरुपयोग
    Next Article भारत में करोड़ो लोगों को जकड़ चुका है अस्थमा, खुद का ऐसे रखें ख्याल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का नेपाल के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत

    May 11, 2025

    इमरान खान की पार्टी पहुंची हाईकोर्ट, कहा-उन्हें रिहा किया जाए

    May 11, 2025

    डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार

    May 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
    • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
    • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
    • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
    • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version