Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 20 अगस्तः चिरनिद्रा में गए योगगुरु अयंगर
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 20 अगस्तः चिरनिद्रा में गए योगगुरु अयंगर

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘अयंगर योग’ के जन्मदाता बेल्लूर कृष्णमचारी सुंदरराज अयंगर का 20 अगस्त 2014 को 96 साल की उम्र में पुणे में निधन हो गया। उन्होंने अयंगरयोग की स्थापना कर इसे सम्पूर्ण विश्व में मशहूर बनाया। साल 2002 में भारत सरकार द्वारा उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण तथा 2014 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यूरोप में योग शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले सबसे प्रमुख शख्सियत रहे।

    14 दिसंबर, 1918 को वेल्लूर के एक गरीब परिवार में पैदा हुए अयंगर विश्व के सबसे लंबी उम्र तक जीवित रहने वाले योग गुरु थे। योगगुरु अयंगर के योग गुरु बनने की यात्रा उनके 16 साल की उम्र से शुरू हुई और वे 90 साल की उम्र में भी कठिन योग करते थे। 1950 के दशक के आखिरी वर्षों में उन्होंने बेल्जियम की क्वीन मदर, क्वीन एलिजाबेथ को अस्सी से अधिक की उम्र में शीर्षासन सिखाया था। अयंगर 90 साल की अवस्था में भी प्रति दिन 3 घंटे आसन और हर घंटे प्राणायाम करते थे। वे 200 से ज्यादा क्लासिकल योगासन और 14 प्रकार के प्राणायाम कर लेते थे। उन्होंने विकलांगों के लिए विशेष योग मुद्रा तैयार की थी।

    उन्होंने 78 देशों में जाकर वहां के लोगों को योग की शिक्षा दी। पूरे विश्व में 20 हजार सर्टिफाइड योगा टीचर उन्हें अपना गुरु मानते हैं। 200 अयंगर योग संस्थान अभी भी पूरी दुनिया में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं जिनमें ‘लाइट ऑफ योग’, ‘लाइट ऑफ प्राणयाम’, लाइट ऑन योगा सूत्र ऑफ पतंजलि शामिल हैं।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।

    1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

    1921 -केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।

    1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।

    1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।

    1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

    1979 -तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनों के अंदर इस्तीफा दिया।

    1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।

    1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हरा कर पायलेट पेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।

    1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रूस संघ से अलग होने की घोषणा की।

    2001 – स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

    2002 – फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।

    2008 -भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

    2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

    2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।

    जन्म

    1986 – तानिया सचदेव- भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।

    1915 – डी. देवराज अर्स- कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।

    1917 – त्रिलोचन शास्त्री- प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।

    1919 – बी. जे. दीवान- आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे।

    1944 – राजीव गाँधी- भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे।

    1944 – कुमारी नाज़- हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री थीं।

    1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति- इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।

    1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित पर्यावरणविद हैं।

    1799 – जेम्स प्रिंसेप- ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़।

    निधन

    2014 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।

    2011 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।

    1991 – गोपीनाथ मोहंती – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावन के आखिरी सोमवार पर गंगा को बांधा रक्षा सूत्र, करेंगे गंगा की रक्षा
    Next Article सावन के आखिरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवालयों में गूंजते रहे हर हर महादेव के जयकारे
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version