Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची दुष्कर्म के मामले में पहले स्थान पर: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    रांची दुष्कर्म के मामले में पहले स्थान पर: बाबूलाल मरांडी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि रांची में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रांची सहित पूरे प्रदेश में महिलाएं डर के साए में रहने को विवश हैं। ट्वीट में आगे लिखा है कि सोचिए ये हाल अगर राजधानी रांची का है, तो अन्य जिलों और शहरों का हाल और कितना भयावह होगा। राजधानी रांची भर में, 2022 में 190 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटीं, जो 22% की वृद्धि के साथ 2023 में 232 तक जा पहुंची। इस साल में जून तक ही यानी महज 6 महीने में महिलाओं के साथ अपराध की संख्या 113 तक पहुंच गयी है। दुष्कर्म की घटनाओं का औसत निकालें तो प्रतिमाह 20 दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो रही हैं। लेकिन हेमंत सरकार को इसके बाद भी महिला सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है।
    असंवेदनशील है हेमंत सरकार
    हेमंत सरकार में महिलाओं के साथ जिस तरह से रेप और दुष्कर्म की घटनाओं में बाढ़ आ गयी है, उससे यह साफ स्पष्ट हो जाता है कि खुद को संवेदनशील कहने वाली यह सरकार, महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले में कितनी असंवेदनशील है।

    बांग्लादेशी मुसलमानों का घुसपैठ बड़ा खतरा
    बाबूलाल ने दूसरे ट्वीट में कहा है कि आदिवासी समाज के लिए बांग्लादेशी मुसलमानों का घुसपैठ बड़ा खतरा बन चुका है। हालिया कुछ सालों में संथाल परगना के 6 जिलों की डेमोग्राफी में अस्वभाविक बदलाव देखने को मिला है। अचानक मुसलमानों की जनसंख्या में भारी वृद्धि आई है, घुसपैठियों के अनगिनत टोले बस चुके हैं। संथाल परगना में आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और परंपराएं खतरे में आ चुकी हैं। बांग्लादेशी मुसलमान फर्जी कागजात बनाकर आदिवासियों की जमीनें हड़प रहे हैं। मुस्लिम वोट बैंक के लालच में झामुमो और कांग्रेस आदिवासी समाज को अल्पंख्यक बनाने की साजिश में लगे हुए हैं। झारखंड की नैसर्गिक पहचान और आदिवासी समाज की विरासत को बचाए रखने के लिए अब बांग्लादेशी मुसलमानों के साथ-साथ झामुमो और कांग्रेस को भी राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म,तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
    Next Article महिला ने की खुदकुशी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version