Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भारत बंद का बिहार के कुछ जिलों में असर, पटना-गया मुख्य मार्ग को किया जाम
    राज्य

    भारत बंद का बिहार के कुछ जिलों में असर, पटना-गया मुख्य मार्ग को किया जाम

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में भारत बंद का कुछ जिलों में असर दिख रहा है। जहानाबाद में भारत बंद को लेकर बंद समर्थकों ने पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग-एनएच-83 को जाम कर दिया है। जहानाबाद में भारत बंद के दौरान बंद समर्थक और पुलिस में हाथापाई भी हुई है। पुलिस ने 5 लोगो को हिरासत में लिया है। एब एनएच-83 पर लगा जाम खुलवा लिया गया है।

    दूसरी ओर सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को भी परेशानी हो रही है। कई अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र पर पैदल चलकर जा रहे हैं। बिहार में बंद को कांग्रेस-राजद समेत राजग गठबंधन के दो दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) का समर्थन मिला है। राजद नेता श्याम रजक ने कहा कि दलितों के आरक्षण मे क्रीमीलेयर एवं वर्गीकरण करने के विरुद्ध एकदिवसीय भारत बंद अखिल भारतीय धोबी महासंघ समर्थन करता है।

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर एवं उपवर्गीकरण करने के फैसले के खिलाफ अनुसूचित व जनजाति मोर्चा द्वारा एवं भीम आर्मी द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। सुबह इसका असर हाजीपुर शहर में देखने को मिला है। भीम आर्मी ने एनएच जाम कर आगजनी की।

    भारत बंद को देखते हुए वैशाली पुलिस प्रशासन सजग है । जिलाधिकारी के निर्देश पर चौराहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग राम आशीष चौक के पास जाम का असर दिख रहा है। इसके अलावा हाजीपुर, जदुआ, भगवानपुर, बिदूपुर, महनार, देसरी, राजापाकर, इंडेस्ट्रियल क्षेत्र में भी जाम लगा है।

    मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के केरमा में रोड जाम किया गया है। सकरा के सुजावलपुर चौक पर एनएच-28 हाइवे को जाम कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत बंद का पलामू में असर, चौक-चौराहे जाम, नेशनल हाइवे पर पसरा सन्नाटा
    Next Article भारत बंद: पूर्णिया में चौराहों को टायर जला किया जाम ,सैकड़ो मरीज हैं फंसे हुए
    shivam kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      शुभम द्विवेदी के परिजनों को असम सरकार की ओर से सौंपा गया पांच लाख का चेक

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version