Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»उल्कापिंड टकराने की भविष्यवाणी अंततः गलत साबित हुई
    दुनिया

    उल्कापिंड टकराने की भविष्यवाणी अंततः गलत साबित हुई

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 13, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन : मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह के बीच पृथ्वी पर से एक खतरा टल गया।
    पूर्व में इसी वजह से दुनिया के तबाह होने की भविष्यवाणियां की गयी थीं।
    अंतरिक्ष में भटकता एक उल्कापिंड पृथ्वी के काफी करीब से गुजर गया।
    वैसे इसके अध्ययन में जुटे वैज्ञानिक मानते हैं कि अपने अगले चक्कर में यह उल्कापिंड
    पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के दायरे में आ सकता है।

    वैसी स्थिति में यह पृथ्वी से टकरायेगा। इस उल्का पिंड का आकार एक प्लेन के जितना है।

    इसकी गतिविधियों पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्व के मुकाबले यह इस बार पृथ्वी के काफी करीब पहुंच चुका है।
    वर्ष 2012 में इसे पहली बार देखा गया था। वैज्ञानिकों ने इसका नाम 2012 टीसी 4 रखा था। इस बार यह पृथ्वी से करीब 27 हजार तीन सौ मीलकी दूरी से गुजरा।
    इसके कुछ हजार मील नीचे ही दुनिया के तमाम सैटेलाइट परिक्रमा कर रहे हैं।
    इसके पहले जब यह पृथ्वी के करीब आया था तो उसकी दूरी वर्तमान दूरी से दोगुनी थी।
    इस लिहाज से वैज्ञानिक यह मान रहे हैं कि अंतरिक्ष में चक्कर काटते हुए यह उल्कापिंड
    धीरे धीरे पृथ्वी के करीब आ रहा है।

    आकाश में उड़ते इस पत्थर के भावी रास्ते के आकलन में जुटे वैज्ञानिक यह मान रहे हैं कि हर चक्कर में यह पृथ्वी के करीब आता जा रहा है।
    यूरोपिय स्पेस एजेंसी के रिडिजर जेन ने कहा कि अगर अगली बार यह पृथ्वी के और करीब आया तो यह समझा जाना चाहिए वि वर्ष 2079 तक यह पृथ्वी से टकराकर समाप्त हो जाएगा।
    उनके मुताबिक वर्ष 2050 में इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना थोड़ी कम है।
    वैसे इसी क्रम में यह भी पता चल रहा है कि कई और बड़े उल्कापिंड भी धीरे धीरे चक्कर काटते हुए पृथ्वी के करीब पहुंच रहे हैं।

    वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस उल्कापिंड में कोई आग और टकराव जैसी बात नहीं है।
    प्राचीन काल में किसी जलते हुए उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने की वजह से ही
    डायनासोर की प्रजाति अचानक समाप्त हो गयी थी।
    इस उल्का पिंड से ऐसा कोई खतरा अभी नजर नहीं आ रहा है।
    रुस के चेलाबिंस्क में जिस तरीके से उल्का पिंड के टकराने से कुछ खिड़कियां टूटी थी, प्लेन के आकार का होने की वजह से कुछ ऐसा ही होगा।

    लेकिन एक चिंता इस बात को लेकर है कि गुरुत्वाकर्षण के अंदर आने के बाद घर्षण से शायद
    इस उल्कापिंड में भी आग पैदा हो जाए और यह जलता हुआ पृथ्वी की सतह से टकराये।
    अंतरिक्ष में मौजूद अन्य उल्कापिंडों के आकार और प्रकार की जानकारी लेने के लिए वैज्ञानिक दिन रात टेलीस्कोपों के सहारे आसमान की गतिविधियों पर नजर बनाये हुए हैं। अब भी किसी बहुत बड़े उल्कापिंड के पृथ्वी के करीब आने का पता नहीं चल पाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनसीपी नेता ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
    Next Article ब्राजीलः तेल कंपनियों की ‘दुश्मन’ पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ की संपत्ति जब्त
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

    July 4, 2025

    हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

    July 4, 2025

    बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

    July 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पूरी तरह उफान पर है बिहार के मिथिलांचल का सियासी माहौल
    • मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय
    • पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद
    • लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
    • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version