Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महिला अपराधों के खिलाफ अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी​ : राजनाथ
    देश

    महिला अपराधों के खिलाफ अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी​ : राजनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2024Updated:August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बलात्कार जैसे अपराध के लिएकानून का सख्ती से ​हो पालन – पिछले दस वर्षों में देश ने कई ‘युगान्तरकारी परिवर्तन’ देखे

    ​नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और अपराधों को देखते हुए तमाम बदलावों के बावजूद ऐसा लगता है कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हमारी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति सख्त रवैया अपनाया है लेकिन कई राज्य इस दिशा में ईमानदारी से प्रयास नहीं कर रहे हैं। कोलकाता में हाल ही में हुई दिल दहला देने वाली घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। हमने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड का प्रावधान करने के लिए कानून में संशोधन किया है। इस कानून का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

    तिरुवनंतपुरम में एक कॉन्क्लेव में राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमारे देश ने कई ‘युगान्तरकारी परिवर्तन’ देखे हैं। आर्थिक सुधारों से लेकर बड़े सामाजिक परिवर्तन तक, सांस्कृतिक पुनरुत्थान से लेकर महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवर्तनों तक कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस परिवर्तन में सरकार के साथ-साथ हमारे देश के नागरिकों ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सशस्त्र बलों में महिलाओं के प्रवेश की अनेक बाधाएं दूर की गई हैं। सशस्त्र बलों के तीनों विंग में हमने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। सैनिक स्कूलों में भी महिलाओं को प्रवेश दिया जा रहा है।

    कॉन्क्लेव में सिंह ने कहा कि आज भारत ग्लोबल साउथ की सबसे बड़ी आवाज बन गया है। हर देश अब महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत की राय को तवज्जो देता है। आज दुनिया भारत को अलग नजरिए से देखती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन और रूस की यात्रा पर थे। वे दुनिया के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनकी बात आपस में युद्धरत दोनों देश सुनते हैं। सबसे प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में से एक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी को भी महिलाओं के लिए खोल दिया गया है। अब देश भर से सैकड़ों-हजारों युवा लड़कियां एनडीए प्रवेश परीक्षा में भाग लेती हैं।

    ​उन्होंने कहा कि देश का रक्षा उत्पादन 1.27 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। हमारा लक्ष्य इस वित्त वर्ष में 1.75 लाख करोड़ तक पहुंचना है। 2029 तक हम भारत में 3 लाख करोड़ रुपये मूल्य का रक्षा उत्पादन हासिल करना चाहते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत में बने रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात 21 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। हमारा लक्ष्य 2029 तक रक्षा निर्यात को 50 हजार करोड़ तक बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत की स्थिति बदली जब रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का काम शुरू हुआ। एक समय था जब देश में करीब 65-70 प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात किए जाते थे लेकिन आज ये स्थिति बदल गई है। अब सिर्फ 35 प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात किए जा रहे हैं। बाकी 65 प्रतिशत उपकरण अब भारत में ही बन रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ का ट्रेलर हुआ आउट
    Next Article भारतीय कंपनियों को वैश्विक ही नहीं, आपसी सहयोग की भी जरूरत: गोयल
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version