Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे और अन्य नेताओं से एनएसए अजीत डोभाल ने की मुलाकात
    दुनिया

    कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे और अन्य नेताओं से एनएसए अजीत डोभाल ने की मुलाकात

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और राष्ट्रपति चुनाव के लिए कई दावेदार नेताओं समेत अन्य नेताओं के साथ व्यापक राजनीतिक विचार-विमर्श किया। डोभाल का श्रीलंका दौरा 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले होने से कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

    हालांकि अजीत डोभाल ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ (सीएससी) में शामिल होने श्रीलंका पहुंचे हैं। इसी दौरान डोभाल ने विक्रमसिंघे, प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने, मुख्य विपक्षी नेता सजित प्रेमदास और मार्क्सवादी जेवीपी के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। ज्ञात रहे कि गुणवर्धने को छोड़कर सभी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग (पीएमडी) ने कहा कि डोभाल ने आज सुबह राष्ट्रपति सचिवालय में विक्रमसिंघे से मुलाकात की। उन्होंने श्रीलंका और भारत के बीच जारी आर्थिक सहयोग पर चर्चा की।

    पीएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार सागला रत्नायके भी बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय में गुरुवार रात प्रधानमंत्री गुणवर्धने के साथ अपनी बैठक के दौरान डोभाल ने कहा कि भारत और श्रीलंका के लिए आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं।

    समाचार पोर्टल अडाडेराना की रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘डोभाल ने श्रीलंका के साथ सहयोग को और आगे बढ़ाने की भारत की इच्छा व्यक्त की तथा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर प्रधानमंत्री के विचार मांगे।’’

    भारतीय मूल के तमिलों के एक राजनीतिक दल के नेता मनो गणेशन ने कहा, ‘‘हमने एक महत्वपूर्ण चर्चा की और भारत तथा श्रीलंका दोनों की सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत श्रीलंका में किसी भी निर्वाचित सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।’’ समाचार पोर्टल ने कहा कि डोभाल ने दिन की शुरुआत में नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार दिसानायके एवं बृहस्पतिवार रात को एसजेबी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार तथा मुख्य विपक्षी नेता सजित प्रेमदास से भी मुलाकात की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में स्क्वायर फार्मास्यूटिकल्स के कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, ढाका-तांगेल राजमार्ग अवरुद्ध
    Next Article बाबा बैद्यनाथ के दरबार में शिवराज चौहान ने लगायी हाजिरी, जलाभिषेक किया
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version