Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»उत्पाद सिपाही की दौड़ में एक और युवक की मौत
    Jharkhand Top News

    उत्पाद सिपाही की दौड़ में एक और युवक की मौत

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 2, 2024Updated:September 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्पाद सिपाही भर्ती: पलामू के युवक की रांची के मेदांता में मौत
    अब तक बारह युवकों की मौत, सौ से अधिक अब भी बीमार
    रांची। राज्य में उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए दौड़ का आयोजन जारी है। यह दौड़ 22 अगस्त से शुरू हुई है और 4 सितंबर तक चलेगी। अब तक कुल एक दर्जन युवाओं की मौत हो गयी है, वहीं एक सौ से अधिक युवा अब भी बीमार हैं। हालांकि दौड़ के समय लगभग तीन सौ अभ्यर्थी बेहोश हो चुके हैं। इधर सोमवार की सुबह पलामू जिले के रहनेवाले दीपक कुमार ने रांची के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके पहले हजारीबाग के पदमा सेंटर में गिरिडीह जिले के रहनेवाले सूरज वर्मा की मौत हो गयी थी। सूरज वर्मा की मौत के पहले 23 अगस्त को मांडू के बलसगरा निवासी महेश प्रसाद की मौत हो गयी थी। अब तक सबसे ज्यादा पांच पलामू के अभ्यर्थियों की मौत हुई है। गिरिडीह में सौ से अधिक अभ्यर्थी बेहोश हुए हैं। हजारीबाग में अब तक एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थी बेहोश हो चुके हैं। साहिबगंज में भी लगभग सौ अभ्यर्थी बेहोश हुए हैं। साहिबगंज में दो अभ्यर्थियों की मौत हुई है। उनमें से एक अभ्यर्थी रांची के नामकुम थाना के रामपुर गांव का रहनेवाला था। उसका नाम विकास मुंडा था और उसकी उम्र 22 साल थी। मुसाबनी में एक अभ्यर्थी की मौत हुई है।

    2016 से पहले छह मिनट में 1600 मीटर की दौड़ होती थी
    वर्तमान में झारखंड पुलिस और उत्पाद सिपाही के लिए दस किलोमीटर की दौड़ करायी जा रही है। इसके पहले शारीरिक परीक्षा में 1600 मीटर की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन साल 2016 में इस नीति में बदलाव किया गया और दस किलोमीटर की दौड़ एक घंटे में पूरा करने का नियम बना। वही नियम अब भी लागू है।

    डीजीपी ने कहा- सेंटरों पर मुकम्मल व्यवस्था की गयी है
    झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सिपाही बहाली के दौरान हुई मौतों को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सभी मृत अभ्यर्थियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले को लेकर गंभीर हैं। इसलिए सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पता किया जा रहा है कि आखिर इतने युवाओं की जान कैसे गयी। इसके पीछे कोई बीमारी, व्यवस्था में कमी या किसी तरह का सेवन तो कारण नहीं है।

    उन्होंने कहा कि बहाली की व्यवस्था मुकम्मल तरीके से की गयी है। उन्होंने कहा कि हर सेंटर पर आप व्यवस्था को देख सकते हैं। हर सेंटर पर शौचालय, पानी, ओआरएस, डॉक्टर और नर्स की व्यवस्था है। हमारी कोशिश होती है कि दौड़ सुबह 6 बजे से पहले शुरू हो जाये और 10 बजे तक प्रक्रिया संपन्न हो जाये। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इसकी वीडियो रिकार्डिंग हो रही है। लेकिन हमें दुख है कि हमारे कई नौजवानों की जान चली गयी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 सितंबर को झारखंड दौरे पर आने वाले हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 2 वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
    Next Article इडी ने जब्त की धनबाद के कोयला कारोबारी की 1.63 करोड़ की संपत्ति
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version