Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»HC ने 12 साल की रेप विक्टिम के अबॉर्शन को दी मंजूरी, झारखंड सरकार उठाएगी खर्च
    Top Story

    HC ने 12 साल की रेप विक्टिम के अबॉर्शन को दी मंजूरी, झारखंड सरकार उठाएगी खर्च

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 16, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रांची. झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर की 12 साल की रेप विक्टिम को अबॉर्शन की इजाजत दे दी है। बच्ची 23 हफ्ते से प्रेग्नेंट है। मंगलवार को रिम्स में डॉ. अनुभा विद्यार्थी की देखरेख में बच्ची का अबॉर्शन किया जाएगा। रिम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले पर सुनवाई के लिए रविवार शाम साढ़े 6 बजे स्पेशल कोर्ट बैठी और उसने फैसला लिया। बच्ची के सेहतमंद होने तक पूरा खर्च सरकार वहन करेगी…
    – जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने रिपोर्ट देखने के बाद अबॉर्शन कराने का आदेश दिया। जमशेदपुर एसएसपी से कहा कि सोमवार सुबह बच्ची को रिम्स में एडमिट कराएं।
    – हाईकोर्ट ने कहा, “बच्ची को लाने-ले जाने और घर वालों के रहने का अरेंजमेंट सरकार करे। साथ ही बच्ची के स्वस्थ होने तक उसके इलाज का पूरा खर्च भी वहन करे।”
    मेडिकल बोर्ड ने विक्टिम से भी बात की
    – इससे पहले विक्टिम को लेकर उसकी मां, वकील ममता सिंह और हेल्थ डिपार्टमेंट के नोडल अफसर उमेश श्रीवास्तव रिम्स पहुंचे।
    – दोपहर साढ़े 12 बजे रिम्स की मेडिकल बोर्ड बैठी। दो घंटे जांच चली। पीड़िता का अल्ट्रासाउंड और एक्सरे किया गया। एमजीएम अस्पताल की रिपोर्ट देखी। विक्टिम से भी बातचीत की। फिर सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी।
    -रिम्स अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी की अगुआई में गठित मेडिकल बोर्ड में मेडिसिन एचआेडी डॉ. आरके झा, गायनिक एचओडी डॉ. अनुभा विद्यार्थी, रेडियोलॉजी एचओडी डॉ. सुरेश टोप्पो और एफएमटी के डॉ. संजय कुमार शामिल थे।
    ट्रैवल एजेंसी के ड्राइवर पर रेप का आरोप
    – बच्ची की मां ने हाईकोर्ट से बेटी के अबॉर्शन की इजाजत मांगी थी। पिटीशन में कहा था कि जब वह और उसके पति काम पर चले जाते थे तो ट्रैवल एजेंसी में ड्राइवर उदय गगरई उसकी बेटी से रेप करता था। ड्राइवर बच्ची को धमकी भी देता था कि किसी को इस बारे में बताया तो पिता को मार डालूंगा।
    30 अगस्त को दर्ज कराई गई थी FIR
    – इस संबंध में जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाने में 30 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मेडिकल जांच कराई तो बच्ची के प्रेग्नेंट होने की बात सामने नहीं आई। बाद में पेट दर्द की शिकायत पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि वह 22 हफ्ते से प्रेग्नेंट है।
    – मां की पिटीशन पर शनिवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने रिम्स को मेडिकल बोर्ड बनाकर जांच करने और रविवार को रिपोर्ट सौंपने को कहा था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेंगलुरु में धमाके से 4 बिल्डिंग गिरीं: 7 की मौत, अनाथ हुई बच्ची को गोद लेगी सरकार
    Next Article योगी और केशव की खाली सीटों को लेकर पार्टियों में शुरू हुई जंग.
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

    June 18, 2025

    पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

    June 18, 2025

    झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

    June 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
    • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
    • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
    • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version