Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जाली नोट के धंधेबाजो का सेफ जोन बना रक्सौल बार्डर
    राज्य

    जाली नोट के धंधेबाजो का सेफ जोन बना रक्सौल बार्डर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। जिले से सटे रक्सौल का नेपाल बार्डर जाली नोट सहित अन्य भारत विरोधी गतिविधियो का सेफ जोन साबित हो रहा है।
    हालांकि यह बात दीगर है,कि जिले में पदस्थापित तेज तर्रार एसपी कांतेश कुमार मिश्र व एसएसबी अधिकारियो के बेहतर समन्वय से देश विरोधियो के मंसूबो पर पानी फिरता नजर रहा है।फिर भी नेपाल के रास्ते पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारतीय जाली नोट की तस्करी करने वालो का दुस्साहस कम नही हो रहा है।

    पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट जाली नोट की खेप बड़ी आसानी से नेपाल पहुंचा रहे है।फिर नेपाल के कलैया,वीरगंज व गौर जैसे भारतीय सीमाई शहरो में बैठे जाली नोट के करीब आधा दर्जन गिरोह के माध्यम इसकी सप्लाई भारत के आदापुर,रक्सौल,छौड़ादानो व घोड़ासहन व बैरगनिया और उसके सटे ग्रामीण इलाके के खुली सीमा से करते आ रहे हैं।हाल में ही पकड़े गये जाली नोट के धंधेबाजो से पूछताछ में यह स्पष्ट हो चुका है,कि जाली नोटो की छपाई पाकिस्तान में होते हैं, जो आईएसआई नेटवर्क के जरिए नेपाल पहुंचता है और वहां 50 रुपए असली दे कर 100 रुपए नकली नोट का कारोबार किया जाता है।इन जाली नोट के धंधेबाजों के तार नेपाल से लेकर राजधानी दिल्ली समेत देशभर में है।अगस्त 2023 में जाली नोट के बड़ा धंधेबाज और एनआइए का इनामी नेपाली नागरिक असलम अंसारी उर्फ गुलटेंन की गिरफ्तारी रक्सौल बॉर्डर से हुई थी।जिसके इनपुट पर स्पेशल टीम ने 22 जुलाई 2024 को रक्सौल निवासी अली असगर और शिवहर निवासी राम प्रवेश को 500 रुपए के कुल 582 (2.91 लाख) के जाली नोट के साथ दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था।

    इसके पूर्व वर्ष 2018 में रक्सौल से उत्तर प्रदेश के रामबाबू केशरवारी को 94 हजार के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था।आंकड़े पर गौर करे तो प्रतिवर्ष पूर्वी चंपारण जिले से नेपाल बार्डर से जाली नोट की खेप पकड़ी जा रही है।बीते गुरूवार को रक्सौल बार्डर से गिरफ्तार जाली नोट के एक बड़े किंगपिन भागलपुर निवासी सद्दाम की गिरफ्तारी से कई खुलासे होगे। मिली जानकारी के अनुसार सद्दाम जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनाव में जाली नोट की बड़ी खेप पहुंचाने वाला था। लेकिन मिलट्री इंटलिजेंस व आईबी के इनपुट पर मोतिहारी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर देश विरोधियो के मंसूबो पर पानी फेर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के मुखिया को मिलेगा पांच हजार मानदेय, मंत्री इरफान अंसारी के साथ वार्ता के बाद बनी सहमति
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज ‘जल संचय जनभागीदारी’ पहल कार्यक्रम से जुड़ेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version