Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»भारत और भूमध्यसागरीय देशों के लिए पर्यटन क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं: गोयल
    बिजनेस

    भारत और भूमध्यसागरीय देशों के लिए पर्यटन क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं: गोयल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि अब भारत तथा भूमध्यसागरीय देशों के संबंधों को और मजबूत करने का समय आ गया है। गोयल ने कहा कि भारत और भूमध्यसागरीय देशों के लिए पर्यटन क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं है।

    गोयल ने नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के भारत-भूमध्यसागरीय व्यापार सम्मेलन 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भारत की समुद्री सुरक्षा और यूरोप तथा एशिया के बीच माल की तेज आवाजाही में योगदान दे सकती है। भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा पहल भारत की समुद्री सुरक्षा को बढ़ाएगी।

    वाणिज्य मंत्री ने कहा कि आईएमईसी की शुरुआत भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान की गई थी। इसका उद्देश्य यूएई, सऊदी अरब, जॉर्डन, इजरायल और यूरोपीय संघ के माध्यम से भारत, यूरोप, मध्य-पूर्व को एकीकृत करना है। कम लॉजिस्टिक्स लागत, तेज़ कनेक्टिविटी और माल की सुरक्षित आवाजाही इस क्षेत्र में बेहतर सहयोग पर निर्भर है। भारत अपने बंदरगाहों का विस्तार कर रहा है, इसके विकास की गति तेज है। भारत अपने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य देना चाहता है। देश के विनिर्माण क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण वृद्धि हुई है।

    गोयल ने कहा कि भारत और भूमध्यसागरीय देशों का शिपिंग क्षेत्र में बहुत बड़ा साझा हित है, चाहे वह जहाज निर्माण, स्वामित्व, समुद्री क्षेत्र या क्रूज व्यवसाय में हो। उन्होंने कहा कि केंद्र बंदरगाहों के विकास में बहुत बड़ा अवसर देख रहा है। पिछले दशक में बंदरगाहों की क्षमता को दोगुना कर दिया है। हमें उम्मीद है कि अगले 5 वर्षों में बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजदयू ने झारखंड में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त किये
    Next Article भारत अब विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा 5जी मोबाइल बाजार, अमेरिका को पीछे छोड़ा : रिपोर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

      September 22, 2025

      स्टॉक मार्केट में टेक डिफेंस लैब्स की धांसू एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      September 22, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार

      September 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपीएल 2025: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांचवीं बार जीता खिताब, गयाना को 3 विकेट से हराया
      • एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से दी मात
      • ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड में कमाए 50 करोड़, जनता के दिल में उतरी फिल्म…
      • दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा
      • जीएसटी की नई दरें प्रभावी, सभी को बड़ी राहत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version