Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नहीं कर रही : तेजस्वी यादव
    राज्य

    केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नहीं कर रही : तेजस्वी यादव

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/समस्तीपुर। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को समस्तीपुर में अपनी आभार यात्रा के दौरान कहा कि केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नहीं कर रही है।

    अपनी आभार यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजग गठबंधन पर निशाना साधा है।उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता संवाद कार्यकम से पहले समस्तीपुर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नही कर रही है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार और सम्राट चौधरी द्वारा आभार यात्रा को ग्राहक खोजो यात्रा बताए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लोग और क्या बोलेंगे,,सिर्फ लालू जी और मुझको गाली देने का काम ही कर रहे है।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू और भाजपा में यह होड़ मचा है कि हमलोगों को कौन कितना ज्यादा गाली दे सकता है। सब लोगो को पता है कि जो भी भाजपा का विरोध करता है उसके पीछे केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जाता है, जबकि उनके साथ आ जाने पर सभी दोष मुक्त हो जाते है।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले उन्हें कम सीट मिला परन्तु वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर जिले में लोकसभा वाइज कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है।

    तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन वे चुप बैठे है।सीएम सिर्फ दो चार लोगों से घिरे हुए है।जाति आधारित गणना, आरक्षण में क्रीमीलेयर, वक्फ बोर्ड मुद्दे पर भी सीएम चुप हो गए है।

    तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग परिणाम होने वाला है इसलिए वे कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारियों में जुट जाने की अपील करने निकले है।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता,अख्तरुल इस्लाम शाहीन,रणविजय साहू,राज्यसभा सदस्य संजय यादव,मुख्य प्रवक्ता शक्तिसिंह यादव समेत कई नेता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफारबिसगंज विधायक ने दो सड़क का किया उद्घाटन
    Next Article आरजी कर अस्पताल में ‘डर का माहौल’ बनाने का आरोप, 51 डॉक्टरों पर जांच कमिटी की नजर
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version