Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»एनआईए ने भाजपा बूथ अध्यक्ष हत्याकांड की जांच तेज की
    राज्य

    एनआईए ने भाजपा बूथ अध्यक्ष हत्याकांड की जांच तेज की

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के मोयना में हुए भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां की हत्या के मामले में अपनी जांच को तेज कर दिया है। सोमवार रात एनआईए की टीम ने इस मामले से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की और तलाशी अभियान चलाया।

    हालांकि, एनआईए अधिकारियों ने सोमवार रात की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस मामले की जांच एनआईए को अप्रैल में कलकत्ता हाईकोर्ट के एकल-न्यायाधीश पीठ, न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता के आदेश के बाद सौंपी गई थी।

    शुरुआत में इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी, लेकिन पीड़ित के परिवार वालों ने राज्य पुलिस पर आरोप लगाया कि वे दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जो तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। इसके बाद परिवार ने किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    विजय कृष्ण भुइयां का उनके घर से अपहरण कर लिया गया था और बाद में उनका शव पास के इलाके से बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उनके सिर पर भारी और कुंद वस्तुओं से प्रहार किया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

    इस घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और अगले दिन पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

    सुनवाई के दौरान, कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल-न्यायाधीश पीठ ने राज्य पुलिस की जांच में गंभीर खामियों की भी बात कही थी। ऐसी ही एक खामी यह थी कि अपराध स्थल के पास एक कच्चे बम की बरामदगी की घटना को चार्जशीट में नहीं दर्शाया गया था। इसके साथ ही, गवाहों के नाम भी गायब थे।

    पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस अधिकारियों को अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के उपाध्यक्ष अरुण हलदर की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था, जिन्होंने इस मामले की ढिलाई से की गई जांच के लिए आलोचना की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने ममता बनर्जी से मांगी कैबिनेट के सभी फैसलों की जानकारी
    Next Article विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपए घूस लेते हेड कांस्टेबल शाहनवाज को पकड़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version