Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में जन शिकायत समाधान शिविर, आईजी और एसपी ने सुनीं शिकायतें
    Top Story

    पलामू में जन शिकायत समाधान शिविर, आईजी और एसपी ने सुनीं शिकायतें

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024Updated:September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पलामू जिले में भी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिले के चारों पुलिस अनुमंडल स्तर पर अलग अलग क्षेत्र में पूर्वाहन 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था। सभी शिकायतें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सुनी औऱ निदान करने की कोशिश की। ऑफलाइन और ऑनलाइन शिकायत सुनी गई। निर्धारित समय में शिकायतों पर एक्शन की जानकारी दी जाएगी।

    डालटनगंज पुलिस अनुमंडल स्तर पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन मेदिनीनगर के बेलवाटिका के गुरु तेग बहादुर हाल में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीपीओ सदर मणिभूषण प्रसाद, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार, एलआरडीसी प्यारेलाल समेत पुलिस और सिविल प्रशासन के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

    मौके पर आईजी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य शिकायतों का समाधान करना है। समाधान के लिए और प्रक्रिया की जानकारी के लिए थाना और सबडिवीजन कार्यालय में जाकर जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को यह जानकारी भी देना है कि उनकी समस्या का समाधान कहां जाने पर तत्काल हो सकता है। कई लोगों को यह जानकारी नहीं रहती कि उनकी समस्या का समाधान किस स्तर पर और कहां होगा? एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जो लोग शिकायत लिखकर नहीं ला पाए हैं वह वहां अपनी शिकायत लिखवा सकते हैं। जो भी पदाधिकारी केयरलैस पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    शिविर में पाटन, मेदिनीनगर, शहर और सदर, चैनपुर, रामगढ़ आदि क्षेत्रों से लोगों ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह जन शिकायत समाधान कार्यक्रम जिले के लेस्लीगंज, छतरपुर, विश्रामपुर, और हुसैनाबाद पुलिस अनुमंडल स्तर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्राप्त लिखित एवं मौखिक समस्याओं पर प्रखंड कार्यालय एवं थाना, ओपी के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर शिकायतों का निष्पादन किया जायेगा।

    लेस्लीगंज में थाना अंतर्गत धावाडीह पंचायत भवन, छतरपुर के राजकीय कृत प्लस टू हाइस्कूल छतरपुर, विश्रामपुर में जनता उच्च विद्यालय, शहर थाना क्षेत्र के मेमोरियल हॉल बेलवाटिकर, हुसैनाबाद में टाउन हॉल में शिविर का आयोजन किया गया। लोगों ने अपनी शिकायतों को व्हाटसएप नंबर (9122439779), इमेल एवं अन्य डिजिटल माध्यम से भी भेजा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद को दी श्रद्धांजलि
    Next Article युवा आक्रोश रैली केस में बाबूलाल, संजय सेठ, अमर बाउरी, दीपक प्रकाश, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रतुल शाहदेव को हाइकोर्ट से राहत
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version