Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कोलकाता में धरना दे रहे जूनियर डॉक्टरों को है मुख्यमंत्री के जवाब की प्रतीक्षा
    देश

    कोलकाता में धरना दे रहे जूनियर डॉक्टरों को है मुख्यमंत्री के जवाब की प्रतीक्षा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार तड़के 3:50 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ई-मेल किया, लेकिन उन्हें अब तक उसका कोई जवाब नहीं मिला। जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि इसके पहले उन्हें जो ई-मेल मिला था उसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति का कोई उल्लेख नहीं था। भ्रम दूर करने के लिए उन्होंने अपनी मांगों को ई-मेल के जरिए भेजा लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

    स्वास्थ्य भवन के सामने धरना दे रहे जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। बुधवार दोपहर को आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल जब स्वास्थ्य भवन परिसर में पहुंचीं तो वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने ‘गो बैक’ के नारे लगाए। हालांकि अग्निमित्रा का दावा है कि वह धरने को राजनीतिक रंग देने नहीं आई थीं बल्कि किसी अन्य काम से वहां मौजूद थीं। आंदोलनकारी डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा। एक जूनियर डॉक्टर किंजल नंदा ने कहा कि सरकार अगर सकारात्मक कदम उठाएगी तभी कोई निर्णय लिया जाएगा।

    आंदोलनकारियों के समर्थन में आम लोग भी आगे आए हैं। बुधवार सुबह दक्षिण कोलकाता के एक स्कूल के अभिभावकों ने धरने पर बैठे डॉक्टरों के लिए भोजन की व्यवस्था की। इसके अलावा स्वास्थ्य भवन के पास आंदोलनकारी डॉक्टरों के लिए बायो-टॉयलेट भी लगाए गए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने छह सूत्री मांगों के साथ अपना आंदोलन जारी रखा है। उनकी प्रमुख मांगों में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुष्कर्म एवं हत्या के दोषियों की तुरंत पहचान और सख्त सजा दिया जाना शामिल है। घटना से जुड़े सबूतों को नष्ट करने में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमलाइका अरोड़ा के पिता की मौत पर मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम भी पहुंची
    Next Article कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सीबीआइ ने 4 जूनियर डॉक्टरों से की पूछताछ
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version