Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा, जिकरहट्टी स्थित संताली टोला के भूमिपुत्र कहां गये!
    Top Story

    चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा, जिकरहट्टी स्थित संताली टोला के भूमिपुत्र कहां गये!

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2024Updated:September 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    16 सितंबर को पाकुड़ के हिरणपुर में होगा मांझी परगाना सहासम्मेलन
    हिरणपुर में अगल-बगल के दर्जनों गांवों को जमाई टोला में कौन बदल रहा है, अगर वे स्थानीय हैं, तो उनका असली घर कहां है!
    पाकुड़। 16 सितंबर को आदिवासी समाज पाकुड़ में करेगा महासम्मेलन, यह जानकारी चंपाई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। चंपाई सोरेन ने कहा है कि इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए आगामी 16 सितंबर को आदिवासी समाज द्वारा पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में मांझी परगाना महासम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें हम लोग समाज के पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं अन्य मार्गदर्शकों के साथ बैठ कर इस समस्या का कारण समझने तथा समाधान तलाशने पर मंथन करेंगे। इसी दिन बाबा तिलका मांझी और वीर सिदो-कान्हू के संघर्ष से प्रेरणा लेकर हमारा आदिवासी समाज अपने अस्तित्व तथा माताओं, बहनों एवं बेटियों की अस्मत बचाने हेतु सामाजिक जन-आंदोलन शुरू करेगा।

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर फिर से हेमंत सरकार को घेरा। चंपाई सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल एक्स पर कहा है कि वोट बैंक के लिए कुछ राजनीतिक दल भले ही आंकड़े छुपाने का प्रयास करें, लेकिन शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर गाड़ लेने से सच्चाई नहीं बदल जाती। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ विद्रोह करनेवाले वीर शहीदों की धरती पाकुड़ पूरे संथाल-परगना को बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष की राह दिखायेगी।

    संताल हूल विद्रोह का किया जिक्र
    पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि संथाल हूल के दौरान, स्थानीय संथाल विद्रोहियों के डर से अंग्रेजों ने पाकुड़ (झारखंड) में मार्टिलो टावर का निर्माण करवाया था, जो आज भी है। इसी टावर में छिप कर अंग्रेज सैनिक, स्वयं बचते हुए, इसके छेद से बंदूक द्वारा पारंपरिक हथियारों से लैस संथाल विद्रोहियों पर गोलियां बरसाते थे। इस वीर भूमि की ऐसी कई कहानियां आज भी बड़े-बुजुर्ग गर्व के साथ सुनाते हैं, लेकिन क्या आपको यह पता है कि आज उसी पाकुड़ में हमारा आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो चुका है?

    आदिवासियों को बेदखल करने में बांग्लादेशी घुसपैठिए सफल
    वोट बैंक के लिए कुछ राजनीतिक दल भले ही आंकड़े छुपाने का प्रयास करं, लेकिन शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर गाड़ लेने से सच्चाई नहीं बदल जाती। वहां की वोटर लिस्ट पर नजर डालने से यह स्पष्ट हो जाता है कि हमारी माटी, हमारी जन्मभूमि से हमें ही बेदखल करने में बांग्लादेशी घुसपैठिए काफी हद तक सफल हो गये हैं।

    पाकुड़ के गांव में आदिम जनजाति का नहीं बचा कोई सदस्य: चंपाई
    पाकुड़ के जिकरहट्टी स्थित संथाली टोला और मालपहाड़िया गांव में अब आदिम जनजाति का कोई सदस्य नहीं बचा है। तो आखिर वहां के भूमिपुत्र कहां गये? उनकी जमीनों, उनके घरों पर अब किसका कब्जा है? इसके साथ-साथ वहां के दर्जनों अन्य गांवों-टोलों को जमाई टोला में कौन बदल रहा है? अगर वे स्थानीय हैं, तो फिर उनका अपना घर कहां है? वे लोग जमाई टोलों में क्यों रहते हैं? किस के संरक्षण में यह गोरखधंधा चल रहा है?

    चंपाई सोरेन ने लोगों को पाकुड़ आने का किया आवाहन
    चंपई सोरेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप पाकुड़ अथवा आसपास रहते हैं, तो आइये, इस बदलाव का हिस्सा बनिये। हमें विश्वास है कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ विद्रोह करने वाले वीर शहीदों की यह धरती (पाकुड़) पूरे संथाल-परगना को बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष की राह दिखायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के तुपुदाना में आग ने मचाया तांडव, ऑटोमोबाइल दुकान और फाइनेंस कंपनी जल कर राख
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डोडा में शनिवार को भाजपा की चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
    shivam kumar

      Related Posts

      जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू राय

      November 23, 2025

      रांची की टीम ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता ओवरऑल खिताब

      November 23, 2025

      झारखंड के 5 मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

      November 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में कहा, एआई दुरुपयोग रोकने पर हो वैश्विक समझौता
      • जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू राय
      • रांची की टीम ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता ओवरऑल खिताब
      • रायपुर में एसीबी-ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन: पूर्व आबकारी आयुक्त समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी
      • काठमांडू में दुर्गा प्रसाई का राजशाही अभियान स्थगित, सरकार से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version