Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राम रहीम को भगाने की साजिश और हनीप्रीत को पनाह देने के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार
    Top Story

    राम रहीम को भगाने की साजिश और हनीप्रीत को पनाह देने के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 17, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ। दुष्कर्म के आरोप में बीस साल के कारावास की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को भगाने की साजिश रचने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक चंडीगढ़ पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल बताया जा रहा है। चारों की गिरफ्तारी एसआईटी की टीम ने की है, बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल लालचंद की ड्यूटी सीबीआई अदालत में नहीं होने के बावजूद उसे वहां कई बार देखा गया है। एसआईटी ने चारों पुलिसकर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    लाल चंद और उसका एक अन्य साथी गोपाल बंसल डेरा समर्थक माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 अगस्त को राम रहीम को पुसिस कस्टडी से भगाने के लिए उन्होने साजिश रची थी। गोपाल बंसल राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से तालुक रखते हैं। इनके अलावा सरनजीत और गुरमीत नाम के अन्य दो पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होने 38 दिन तक गायब रही हनीप्रीत को पनाह दी थी। हालांकि हनीप्रीत को पनाह देने में अभी कई और लोगों के भी हाथ होने की आशंका है जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    उधर हनीप्रीत को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पुलिस को कई ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं जिनसे साबित होता है कि हनीप्रीत के नाम राम रहीम ने अरबों रुपए की संपत्तियां करा रखी थी। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों में भूमि और मकानों से जुड़े दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए।

    पुलिस को ज्यादातर दस्तावेज राम रहीम के पैतृक गांव राजस्थानी जिले श्रीगंगानगर के गुरुसर से प्राप्त हुए हैं। जिनमें कुछ ही माह पहले हुए करोड़ों रुपए के लेन-देन का लेखा-जोखा है। पुलिस ने यहां से एक बैग भी बरामद किया है जिसमें जमीन और मकानों के पट्टे पाए गए हैं। इन दस्तावेजों में ज्यादातर संपत्तियां हनीप्रीत के नाम होने की पुष्टि होती है। ये संपत्तियां देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब सैंकड़ों संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा हनीप्रीत के डेबिट कार्ड और लेपटॉप की भी जांच साइबर एक्सपर्ट्स द्वारा कराई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबुनियादी ढांचा क्षेत्र में सरकार बढ़ाना चाहती है निवेश- सुभाष गर्ग
    Next Article ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर PM मोदी की सलाह, लिखा-खत्म हो जाएगी देश की पहचान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

    June 17, 2025

    फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

    June 17, 2025

    भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    June 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
    • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
    • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
    • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version