Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»स्टार्टअप के साथ मिलकर फूड प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने की हो रही कोशिश: चिराग पासवान
    बिजनेस

    स्टार्टअप के साथ मिलकर फूड प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने की हो रही कोशिश: चिराग पासवान

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा-खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों को सशक्त बनाने में निभा रहा अहम भूमिका
    नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को राजधानी नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के तीसरे संस्करण के उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पासवान ने कहा, ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ मेगा फूड इवेंट के माध्यम से हम कोशिश कर रहे हैं कि न सिर्फ राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और स्टार्टअप के साथ मिलकर हम फूड प्रोसेसिंग को बेहतर बना सकें।

    केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा, “2017 में जब हमने पहला ‘वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया था, तब हमारा उद्देश्य प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को ग्लोबली प्रमोट करना था। इस सोच के साथ हमने 2017 में इसकी शुरुआत की। लेकिन आज जब हम इसका तीसरा एडिशन लेकर आए हैं, हमारा लक्ष्य है कि प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े सभी साथियों को आसान व्यापार अवसर मिले और हम उनके साथ सहयोग कर सकें। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने कहा कि खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन में इस क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र को वैश्विक मंच पर ले जाने के उद्देश्य से ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया है।

    ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के उद्घाटन पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र की क्षमता को पहचानना एक सराहनीय पहल है। जोशी ने प्रसंस्करण उत्पाद की गुणवत्ता और ब्रांडिंग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में देश खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। नई दिल्‍ली में आयोजित चार दिवसीय ये मेगा फूड इवेंट 19 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।

    खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने भारत मंडपम में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ का आयोजन किया है। ये कार्यक्रम राजधानी नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम हो रहा है, जो 70 हजार वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला है। इस वैश्विक आयोजन में 90 से अधिक देश, 26 भारतीय राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश और 18 केंद्रीय मंत्रालय तथा और संबद्ध सरकारी निकाय भाग ले रहे हैं। जापान इस इवेंट का भागीदार देश है, जबकि वियतनाम और ईरान फोकस देशों के रूप में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विषयगत चर्चाओं, राज्य और देश-विशिष्ट सम्मेलनों सहित 40 ज्ञान सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 को व्यापक बनाने के लिए स्वाद सूत्र नामक एक पाक प्रतियोगिता शुरू की गई है, जिसमें पूरे भारत के क्षेत्रीय व्यंजन पेश किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article पंजाब में बनेंगे लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू के पार्ट्स
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version