Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड से चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर करेंगे: अमित शाह
    Top Story

    झारखंड से चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर करेंगे: अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 20, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गृह मंत्री का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कहा इस सरकार ने सिर्फ घोटाला किया है
    साहिबगंज। शुक्रवार को संथाल परगना में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर आयोजित सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे। संथाल परगना से उन्होंने परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि बाबा बैद्यनाथ की भूमि पर, इस संथाल की पवित्र भूमि पर मैं आज परिवर्तन यात्रा की शुरूआत कर रहा हूं। आज यहां से झारखंड 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरूआत होगी। ये परिवर्तन यात्रा आनेवाले दिनों में झारखंड के गांव-गांव जायेगी और परिवर्तन का संदेश देगी। परिवर्तन किस चीज का करना है। परिवर्तन करना है भ्रष्टाचारी सरकार हटा कर भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लाने का। परिवर्तन करना है आदिवासियों के संस्कार, उनकी भूमि को घुसपैठियों के हाथों तबाह करनेवाली सरकार को हटा कर चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर करने वाली सरकार को लाने का। मेरे आदिवासी युवा, आदिवासी भाई बहन यहां से देशभार में रोजगार के लिए जाते हैं, इसकी जगह रोजगार संथाल में आये ऐसी सरकार लानी है। हम मुख्यमंत्री नहीं बदलना चाहते हैं, हम झारखंड को बदलना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि झारखंड की रचना अटल बिहार बाजपेयी ने की थी। ये हेमंत सोरेन की सरकार ने जनकल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया। आज पाकुड़ जिले में हिंदुओं और आदिवासी झारखंड छोड़ो ऐसे नारे लगते हैं। ये भूमि हमारे आदिवासियों की है या रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों की है। इसको बचाना है या नहीं। क्या हेमंत सोरेन बचा सकते हैं, क्या कांग्रेस बचा सकती है। इसको केवल नरेंद्र मोदी बचा सकते हैं। लालू यादव की पार्टी, जेएमएम और कांग्रेस के वोट बैंक है घुसपैठिये। वोट बैंक के डर से वे घुसपैठ को रोकते नहीं। मैं आज आपको कह कर जाता हूं कि ये सरकार बदल दो। मैं आपको वादा करता हूं कि एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाल दूंगा। हमारे ही प्रदेश में, हमारे ही संथाल में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की संख्या बढ़ी है। हमें इनको रोकना होगा। ये केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है।

    हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर साल पांच लाख नौकरी देंगे, लेकिन मैं आपको पूछना चाहता हूं कि आपको नौकरी मिली है क्या। नौकरी की जगह युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर मारा जा रहा है। यह काम हेमंत सोरेन ने किया है। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं। पैसा लेकर पेपर बांटते हैं और गरीब युवा आदिवासियों को नौकरी नहीं मिलती है। मैं वादा करके जाता हूं कि हमारा घोषणा पत्र आयेगा तो ये सारे पेपर लीक वालों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम करेंगे। इन्होंने वादा किया था कि राज्य की विधवा महिलाओं को 2500 रुपया देंगे। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन आपने दिया तो सिर्फ भ्रष्टाचार।

    मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह कर जाता हूं कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार इस देश में सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी सरकार है। आपमें से किसी ने 350 करोड़ एक साथ देखा है क्या। कांग्रेस नेता धीरज साहू के घर से 350 करोड़ मिला। मैं हेमंत सोरेन से पूछना चाहता हूं कि हेमंत बाबू ये 350 करोड़ किसका है। ये पैसा धीरज साहू का है क्या। ये पैसा मेरे संथाल के गरीब युवा और आदिवासी मां का रुपया है। ये लोग ऐंठ कर ले गये। झारखंड कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के नौकर के घर से 35 करोड़ नगदी मिले। उन पैसों को गिनते-गिनते मशीन गर्म हो जाती थी। इस सरकार ने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला किया, 600 करोड़ का जमीन घोटाला किया, 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया, सेना की जमीन खा गये, 40 करोड़ का शराब घोटाला किया। मुझे बताओ ये घोटाले करने वाली सरकार आदिवासियों का भला कर सकती है। भला करने का काम हमारे नेता नरेंद्र मोदी का है।

    पहली बार आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति भवन में बैठी है। नक्सलवाद को झारखंड से समाप्त कर विकास के रास्ते पर चढ़ाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में देश में मनाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। 200 करोड़ की लागत से 10 आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय बनाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। जेएमएम और कांग्रेस आदिवासी कल्याण की बात करती है। मैं उनको पूछना चाहता हूं कि आपकी सरकार थी, कितना बजट था। 2013-14 में इनका बजट 30 हजार करोड़ था। मोदी जी ने 2024-25 में एक लाख तीस हजार करोड़ आदिवासी कल्याण के लिए दिया। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का पैसा दिया। और अब प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के जरिये 63 हजार गांवों को बचाना है। जिनकी 75 वर्ष आयु है, उन सभी घरों में 10 लाख तक का इलाज मुफ्त करने का काम हम करेंगे। आपके धान को हम उचित दाम में खरीदेंगे। आज झारखंड के गांवों में सड़क नहीं है। सड़क है तो एंबुलेंस नहीं है। एंबुलेंस है तो अस्पताल नहीं है। पांच साल मोदी जी पर भरोसा करिये। सड़क, एंबुलेंस अस्पताल और डॉक्टर हर तहसील में बनाने का काम और हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम हम करेंगे। संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत थी। अब हेमंत सोरेन के राज्य में 28 प्रतिशत हो गयी, उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की यही उपलब्धि है।

    37 आदिवासी बहनों के साथ बलात्कार हुआ। आदिवासी बेटी रेबिका की हत्या हो गई। अंकिता की हत्या हो गई ये कुछ नहीं बोलते हैं क्योंकि ये करने वाले उनके वोट बैंक है। मैं आज कहकर जाता हूं कि कमल फूल की सरकार बनाओ एक एक घुसपैठिए को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे। एक ओर भ्रष्टाचार करके अपने परिवार का कल्याण करने वाले धमंडिया गठबंधन है तो दूसरी ओर आदिवासियों का कल्याण करने वाली भाजपा। एक ओर घुसपैठियों से षडयंत्र करने वाले हेमंत बाबू है। तो दूसरी ओर आदिवासियों की रक्षा के लिए घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करने वाली भाजपा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग रखी
    Next Article कतरास से सात साल के मासूम की अगवा की कोशिश
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

      June 30, 2026

      अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह

      June 30, 2026

      देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version