Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली चुनाव मेरी ईमानदारी की अग्नि परीक्षा : अरविंद केजरीवाल
    देश

    दिल्ली चुनाव मेरी ईमानदारी की अग्नि परीक्षा : अरविंद केजरीवाल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024Updated:September 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की जमकर आलोचना की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया। साथ उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव उनकी ईमानदारी की अग्नि परीक्षा है।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज केजरीवाल ने दिल्ली के जंतर मंतर में जनता की अदालत लगाई। इसमें आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने शिरकत की।

    इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली में ईमानदारी से जनता के हित में किए गए कार्यों से परेशान होकर उन्हें जबरन झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की है। उनका मकसद हमारी ईमानदारी पर चोट करना है।

    केजरीवाल ने कहा, “मैं राजनीति में पैसे कमाने नहीं बल्कि देश और जनता की सेवा करने आया था और आज भी जनता की सेवा कर रहा हूं।”

    अपने भाषण में केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्य करने के तरीके को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी कुछ सवाल पूछे। उन्हाेंने इस दौरान उनके आवास को लेकर चल रहे विवाद पर भी टिप्पणी की।

    केजरीवाल ने कहा कि आज उनके पास रहने के लिए घर नहीं है। पिछले 10 सालों में उन्हें मिले जनता के प्यार से आज हर कोई उन्हें अपने घर में रहने के लिए आमंत्रित कर रहा है। वह श्राद्ध के बाद इन्हीं में से किसी के घर रहने जाएंगे।

    अपने दिल्ली के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस बार का राज्य का चुनाव उन्हें ईमानदार साबित करने का मौका है। अगर जनता को लगता है कि वह ईमानदार हैं तो उन्हें वोट करें। उन्होंने इसे अग्नि परीक्षा की संज्ञा दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article24 ASI को मिली सब इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति व दूसरे जिले हुई पोस्टिंग
    Next Article बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का निधन
    shivam kumar

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version