Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अगले सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, वैश्विक और घरेलू फैक्टर तय करेंगे मार्केट का मूड
    बिजनेस

    अगले सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, वैश्विक और घरेलू फैक्टर तय करेंगे मार्केट का मूड

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह के उत्साहजनक प्रदर्शन के बाद अब सबकी निगाहें सोमवार से शुरू होने वाले नए कारोबारी सप्ताह पर टिक गई हैं। इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की चाल पर एक बार फिर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के संकेतकों का असर तो पड़ेगा ही, ग्लोबल और डोमेस्टिक लेवल पर आने वाले परचेजिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़े भी असर डालेंगे। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की घरेलू बाजार में सक्रियता से भी अगले सप्ताह के कारोबार की चाल पर असर पड़ेगा।

    पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी सिर्फ एक दिन लाल निशान में बंद हुए, जबकि चार दिन दोनों सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला करने के बाद शुक्रवार के कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। शेयर बाजार फिलहाल अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा हुआ है। ऐसी स्थिति में अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी, इसको लेकर अब कयास लगाया जा रहा है।

    मार्केट एक्सपर्ट विपिन रस्तोगी के मुताबिक वैश्विक स्तर पर निवेशकों की नजर अमेरिका के जीडीपी के आंकड़ों पर टिकी रहेंगी। जून में खत्म हुई तिमाही के लिए जीडीपी में 3 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है। ये अनुमान इस तिमाही के लिए शुरुआत में लगाए गए 1.4 प्रतिशत के अनुमान से तो बेहतर है ही, मार्च तिमाही की 2.8 प्रतिशत की विकास दर से भी बेहतर है। ऐसे में अगर इस सप्ताह जून तिमाही के जीडीपी के आंकड़े नए अनुमानों के मुताबिक आते हैं, तो इससे भी निवेशकों को काफी उत्साह मिलेगा, जिसका असर वैश्विक स्तर पर ज्यादातर स्टॉक मार्केट में नजर आएगा।

    इसी सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का संबोधन भी होने वाला है। इस संबोधन में पॉवेल ब्याज दरों में आने वाले दिनों में होने वाली संभावित कटौती और रोजगार के आंकड़ों को लेकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी करेंगे। पॉवेल की टिप्पणी भी अमेरिकी बाजार के साथ ही दुनिया भर के स्टॉक मार्केट को प्रभावित करेगी।

    मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल लेवल के साथ ही डोमेस्टिक लेवल पर भी इस सप्ताह सबकी नज़रें परचेजिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स (पीएमआई) डेटा पर भी टिकी रहने वाली है। इस सप्ताह अमेरिका में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक हर दिन अर्थव्यवस्था से जुड़ा कोई ना कोई आंकड़ा आने वाला है, जो अमेरिकी बाजार पर अपना असर डालेगा। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के कारण अमेरिका में होने वाला कोई भी उतार-चढ़ाव भारत समेत दुनिया भर के बाजारों को प्रभावित करेगा। अमेरिका के पीएमआई डेटा के अलावा भारत में भी कल एचएसबीसी मैन्युफैक्चरिंग एंड सर्विस पीएमआई फ्लैश डेटा जारी किए जाएंगे, जिसका प्रत्यक्ष असर घरेलू बाजार पर पड़ेगा।

    धामी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत धामी का कहना है कि घरेलू बाजार की चाल पर इस सप्ताह विदेशी निवेशकों की सक्रियता से भी काफी असर पड़ने वाला है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में जोरदार वापसी की है। सिर्फ शुक्रवार को ही विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 14,064 करोड़ रुपये की खरीदारी की। कई महीने बाद विदेशी निवेशकों ने एक दिन में भारतीय शेयर बाजार में इतनी बड़ी खरीदारी की। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में आए जोरदार उछाल के पीछे विदेशी निवेशकों द्वारा की गई आक्रामक खरीदारी भी एक बड़ी वजह थी। ऐसे में इस सप्ताह भी घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की गतिविधि से बाजार की चाल पर काफी असर पड़ने की उम्मीद की जा रही है।

    घरेलू बाजार की चाल पर प्राइमरी मार्केट की हलचल का भी काफी असर पड़ने वाला है। सोमवार से शुक्रवार के बीच 11 कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं, इसके अलावा पिछले सप्ताह खुले आईपीओ में भी इस सप्ताह पैसा लगाने का मौका बना रहने वाला है। आईपीओ लॉन्चिंग के साथ ही सोमवार से शुक्रवार के बीच 14 कंपनियां के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है। प्राइमरी मार्केट कि इस हलचल से भी अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल पर असर पड़ने की पूरी संभावना बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्राइमरी मार्केट में बढ़ेगी हलचल, अगले 5 दिन में खुलेंगे 11 नए आईपीओ
    Next Article इस सप्ताह 14 कंपनियों की लिस्टिंग बढ़ाएगी शेयर बाजार की हलचल
    shivam kumar

      Related Posts

      खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा

      July 10, 2026

      अमेरिकी बाजार की मजबूती का असर, गिफ्ट निफ्टी समेत एशिया के अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में

      July 10, 2026

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली तेजी

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version