Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पड़ोसी के प्रेम में महिला ने दो साल के बेटे और पति को त्यागा
    Jharkhand Top News

    पड़ोसी के प्रेम में महिला ने दो साल के बेटे और पति को त्यागा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 27, 2024Updated:September 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    थाने में लगी पंचायतए महिला ने प्रेमी संग ब्याह रचाने का लिया निर्णय

    रामगढ़ । जिले में पड़ोसी के प्रेम में एक महिला ने दो साल के बेटे और पति को त्याग दिया है। मालाा गोला थाना क्षेत्र के कोराम्बे गांव की है।

    बताया गया है कि पहले तो विवाहिता निशा कुमारी दो साल के बेटे सूर्यांश को साथ लेकर प्रेमी पवन कुमार के संग 21 सितंबर को फरार हो गई। उसके पति संदीप कुमार महतो ने गोला थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। चार दिनों के बाद 25 सितंबर को पुलिस ने जब उस महिला को बरामद किया तो उसने प्रेमी के संग रहने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने यह भी कहा कि अब वह पति के घर नहीं जाएगी, चाहे उसे अपने बेटे का ही त्याग क्यों न करना पड़े। वह प्रेमी के संग ही शादी रचाकर जिंदगी बिताना चाहती है।

    गोला थाने में गुरुवार को पूरे दिन पंचायत लगी रही। देर रात तक समझाने-बुझाने का दौरा चला। गांव तमाम लोग सुलह कराने में लगे थे लेकिन ना तो महिला मानी, ना ही उसका प्रेमी और ना ही महिला का पति। संदीप कुमार महतो ने कहा कि वह दो वर्षीय बेटे सूर्यांश को लेकर घर जाएगा। उसने कहा कि निशा ने ऐसी गलती पहले भी की है, जिसकी वजह से अब आगे की जिंदगी वह साथ नहीं गुजार पाएगा।

    थाना परिसर में प्रेमी पवन कुमार और उसकी प्रेमिका निशा अकेले ही रह गए। उनके निर्णय के पक्ष में ना तो गांव वाले थे, ना ही उनके परिवार वाले। पवन के पिता सिकंदर महतो ने भी उसका त्याग कर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साफ कहा कि पवन उनका अब बेटा नहीं रहा। उसे जो भी करना है यह उसका निर्णय है। वे किसी भी दस्तावेज पर ना तो साइन करेंगे और ना ही पवन और निशा को अपनाएंगे। निशा के ससुराल वालों ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। अब उन दोनों को अपनी अलग दुनिया ही बसानी पड़ेगी।

    इस प्रकरण में गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि पहले तो महिला की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि वह प्रेमी के साथ चली गई है। बरामदगी के बाद भी प्रेमी और प्रेमिका एक साथ रहने की बात कर रहे थे। चूंकि, वह दोनों बालिग हैं और यह उनका अपना निर्णय था। परिवार वालों के बीच समझौते की कोशिश हुई लेकिन अंततः पवन और निशा ने शादी का फैसला किया। इसके बाद उन दोनों को थाने से छोड़ दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबहुरुपिये आयेंंगे, बरगलायेंगे, सचेत रहें, हेमंत को दुबारा चुनें: कल्पना सोरेन
    Next Article अभ्यर्थियों का दावा- जेएसएससी सीजीएल पेपर फिर लीक, आयोग ने मांगे सबूत
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version