Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा का वादा, बहनों के खाते में डालेंगे हर महीने 2100/- : शिवराज सिंह चौहान
    Jharkhand Top News

    भाजपा का वादा, बहनों के खाते में डालेंगे हर महीने 2100/- : शिवराज सिंह चौहान

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ————————————————
    पेपर लीक मोर्चा बनी झारखंड सरकार, नौजवानों के सपनों से हो रहा खिलवाड़
    ————————————————
    आदिवासी समाज की सेवा ही भगवान की सच्ची पूजा: शिवराज
    —————————-
    हेमंत सोरेन की मंइयां सम्मान योजना, लाडली बहना योजना की नकल: चौहान
    ————————————
    भाजपा की सरकार बनते ही, झारखंड में 2.87 लाख पद भरना होगी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान
    ——————————————-
    जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने किया झारखंड को बर्बाद
    नेतरहाट। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर हैं। कल देर रात तक नेतरहाट के आदिवासी अंचलों में रहे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज बैगा जनजाति के साथ साथ कोरबा आदिम जनजाति, बिरहोर आदिम जनजाति, किसान जनजाति और चीक बड़ाइक जनजाति समाज के लोगों से मिले। इस दौरान नेतरहाट में आदिवासी समाज ने शिवराज सिंह चौहान का परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री आदिवासी रंग में रंगे नजर आए, ढोल बजाया और नृत्य भी किया। आदिवासी समाज के पारंपरिक गीतों की धुन पर भी थिरके शिवराज।

    इसके बाद उन्होंने जामाटोली, नेतरहाट में झारखंड का पारंपरिक भोजन किया। गोंदली चावल, मकई घट्ठा, भपाल सलाद, फुटकल चटनी, बांस करील भुजिया, बार बोदी दाल का स्वाद लिया। वहीं नेतरहाट के किसानों ने फसल की बुआई के समय और पूजा के समय किए जाने वाले पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। शिवराज सिंह ने नेतरहाट में ही रात्रि विश्राम भी किया।

    इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और केन्द्रीय मंत्री के नाते आदिवासी समाज के लोगों के बीच आया हूं। मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहते भी पहले कई बार आदिवासी भाई-बहनों के बीच गांवों में रूक चुका हूं। फिर से मुझे सौभाग्य मिला है कि मैं अपने आदिवासी भाई-बहनों के बीच आ पाया। उन्होंने कहा कि ये हमारा परिवार है, और इनकी सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। आगे कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और रंग अद्भुत है।

    शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की मंईंयां सम्मान योजना पर जेएमएम सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह तो हमारा प्रोजेक्ट है, हेमंत सोरेन चुनाव से पहले लाडली बहना योजना की नकल कर रहे हैं। हेमंत सोरेन के वादाखिलाफी पर कहा कि 5 साल पहले घोषणा पत्र में 2000 रुपए चूल्हा खर्च देने का वादा किया था। 4 साल 10 महीना चूल्हा खर्च नहीं दिया, अब चुनाव नजदीक है तो सोचा जेब से तो जाएगा नहीं तो एक झ्र एक हजार रुपए खजाने से डालना शुरू किया। पहले हेमंत सोरेन हिसाब दें कि 5 साल में 60 महीना होते हैं और 60 महीना में 2000 रुपए मिलते तो 1 लाख 20 हजार रुपए होते बहनों के खाते में, 1 लाख 18 हजार खा गए और अब टुकड़े जैसे एक हजार डाल रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारा घोषणा पत्र आने वाला है। ये सुनिश्चित है हरियाणा में जैसे हमने घोषणा पत्र बांटा उसमें बहनों के खाते में 2100 रुपए डालेंगे, जम्मू झ्र कश्मीर में हमने कहा पैसे डालेंगे उसी तरह झारखंड में भी बहनों के खाते में हम यही राशि डालेंगे जो हमने हरियाणा में घोषित की है।

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था एक धेला नहीं दिया। पेपर लीक से 17-17 बार पेपर कैन्सल हुए। जेएमएम झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं पेपर लीक मोर्चा बन गई है। झारखंड में दलाल नौजवानों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार 400 पद भर दिए जाएंगे। यहाँ जब भाजपा की सरकार थी तो काम हुए थे लेकिन अब जेएमएम और कांग्रेस ने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने डिस्ट्रिक्ट फंड बनाए हैं कि उस पैसे से यहाँ ढंग से विकास किया जाए उसका भी उपयोग कहीं दिखाई नहीं देता है। सत्ताधारी दल के लोग, गठबंधन के लोग झारखंड को खुलकर लूट रहे हैं और जनता बुरी तरह से परेशान है। झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए यहाँ सत्ता परिवर्तन जरूरी है। परिवर्तन यात्रा परिवर्तन लाएगी, परिवर्तन सुनिश्चित है बीजेपी की सरकार अब यहाँ आएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवास्तविकता का पता नहीं, बस मीडिया ट्रायल चल रहा: हेमंत सोरेन
    Next Article आदिवसियों के जमीन को हेमन्त अपने दलालों से करा रही है गैर आदिवासी जमीन:- बाबूलाल मरांडी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version