Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत सरकार में करोड़ों का घोटाला हुआ है: मोहन यादव
    Jharkhand Top News

    हेमंत सरकार में करोड़ों का घोटाला हुआ है: मोहन यादव

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 1, 2024Updated:October 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। दुमका में सोमवार को परिवर्तन यात्रा के समापन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ की पूजा करके आया हूं कि राज्य की हेमंत सरकार का अंत होना चाहिए। राज्य की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार ने झारखंड के लोगों के साथ अन्याय किया है। हेमंत सरकार जितना झूठ बोल सकती थी, उतना झूठ बोल कर आगे बढ़ती गयी।
    बदलाव होकर रहेगा
    मोहन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लाखों-करोड़ों का घोटाला हुआ है। हेमंत सोरेन जी, अब कोई आपको कुछ कहे या न कहे, लेकिन बदलाव होकर रहेगा। जिसने घपला किया है, उसे जेल जाना पड़ेगा। हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड की जनता की भावनाओं को आहत किया है। हेमंत सरकार के दौरान 300 करोड़ का भूमि घोटाला और 1000 करोड़ का खनिज घोटाला हुआ। गठबंधन सरकार के एक नेता के घर से अवैध राशि मिलने पर सीएम यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, किस सांसद के घर से 300 करोड़ मिले थे?
    भाजपा के हाथों छिपा है समृद्ध भविष्य
    श्री यादव ने कहा कि आदिवासियों को प्रोत्साहित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम योगदान रहा है। देश में पहली बार किसी आदिवासी महिला को देश का सर्वोच्च पद देकर राष्ट्रपति बनाया गया। इस राज्य में बाबा बैद्यनाथ की कृपा और भाजपा के कारण एक समृद्ध भविष्य छिपा हुआ है। अब इस गठबंधन सरकार को न सहना है और न कुछ कहना है, बस इसे बदल कर रहना है। राज्य में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने लूट मचा रखी है। यह सरकार केवल चुनाव जीतने के लिए वोट मांगती है और जनता से झूठ बोलती है।
    झारखंड पर मंडरा रहा है खतरा
    श्री यादव ने कहा कि झारखंड में लगातार खतरा बढ़ रहा है। बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है, जबकि आदिवासियों की संख्या घट रही है। ऐसे में, आने वाले समय में हम एक-एक घर जाकर अपना वोट और संकल्प सुनाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री कल आयेंगे हजारीबाग, 83 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
    Next Article कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद महिला महाविद्यालय की आधारशिला रखी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील

      May 2, 2026

      JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा

      May 2, 2026

      उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक गिरफ्तार, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त

      May 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      • नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर
      • नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात
      • उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक गिरफ्तार, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version