Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»गुजरात के ये तीन युवा पार लगाएंगे कांग्रेस की नैया?
    राजनीति

    गुजरात के ये तीन युवा पार लगाएंगे कांग्रेस की नैया?

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 24, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “गुजरात विधानसभा चुनाव के दिन करीब आ गए हैं। राजनीतिक पार्टियों के द्वारा सिलसिलेवार सभा, रैलियां…”

    गुजरात विधानसभा चुनाव के दिन करीब आ गए हैं। राजनीतिक पार्टियों के द्वारा सिलसिलेवार सभा, रैलियां वगैरह आयोजित की जा रही हैं। जहां सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी अपनी कुर्सी बचाए रखना चाह रही है। वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस हर हाल में जनादेश हासिल करने की कोशिशों में है। लेकिन इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के अलावा गुजरात के तीन युवाओं की चर्चा भी बड़े जोरशोर से हो रही है। ये हैं पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकुर। कहा जा रहा है कि ये तीन युवा इस सूबे में ‘परिवर्तन के कर्णधार’ साबित हो सकते हैं।

    ये तीनों युवा गुजरात और केन्द्र सरकार के विरोधी होने की वजह से जहां भाजपा के लिए चुनौती पैदा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के लिए उर्वर जमीन तैयार करते दिखाई दे रहे हैं। लिहाजा कांग्रेस ने इन तीनों युवाओं को साधने के लिए न्योता भी दे दिया।

    नतीजतन अल्पेश ठाकोर ने तो कांग्रेस प्रवेश भी कर लिया। वहीं हार्दिक पटेल ने चुनाव लड़ने से तो इंकार किया लेकिन भाजपा विरोध के लिए कांग्रेस को समर्थन देने का भी संकेत दिया। इधर जिग्नेश मेवाणी भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

    अब सवाल उठता है कि आखिर ये तीन युवा कैसे इस बार के चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं?

    आखिर क्या वजह है कि कांग्रेस किसी भी तरह इन तीनों युवा नेताओं को अपने तरफ करने के लिए एड़ी-चोटी एक कर रही है? इन प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए हमें इन तीनों युवाओं की पृष्ठभूमि और ताकत पर गौर करने की जरूरत है।

    हार्दिक पटेल

    पाटीदार आरक्षण का मुद्दा गुजरात के बड़े तबके को प्रभावित करने वाला है। साल 2015 में पटेल आरक्षण की मांग के दौरान हार्दिक पटेल एक बड़े सामाजिक नेता के तौर पर उभरे।

    12 प्रतिशत का वोट शेयर रखने वाले पाटीदार अपनी आर्थिक ताकत के बूते बड़ी सियासी दखल रखते हैं। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल ने भाजपा को को आरक्षण न देने के लिए दोषी करार दिया है। पाटीदार समाज की ओर से कई बार गुजरात की भाजपा सरकार और मोदी सरकार का विरोध किया जाता रहा है।

    वहीं हार्दिक पटेल कांग्रेस को भाजपा से कई गुना बेहतर भी बताते हैं।

    हाल-फिलहाल कांग्रेस के साथ उनकी बातचीत में भी तेजी देखी जा सकती है।

    भले ही हार्दिक पटेल के करीबी रहे वरूण पटेल और रेशमा पटेल भाजपा में शामिल हो गए हों लेकिन पाटीदार समाज में बड़ा दबदबा रखने वाले हार्दिक इस चुनाव में भाजपा विरोध का ऐलान कर चुके हैं।

    जिग्नेश मेवाणी

    गुजरात के उना में हुए दलित आंदोलन से सुर्खियों में आए राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक जिग्नेश मेवाणी भाजपा के लिए मुसीबत माने जा रहे हैं। दरअसल राज्य में दलितों पर हो रहे हमलों के लिए जिग्नेश गुजरात सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

    ऐसे में भाजपा रपर इसका विपरीत असर पड़ना स्वाभाविक भी है।

    पेशे से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता जिग्नेश ने गोरक्षा के नाम पर दलितों की पिटाई के विरूद्ध हुए आंदोलन की अगुवाई की थी। ‘आज़ादी कूच आंदोलन’ में जिग्नेश ने 20 हजार से अधिक दलितों को एक साथ मरे जानवर न उठाने और मैला न ढोने की शपथ दिलाई थी।

    राज्य में दलितों का लगभग सात फीसदी वोट प्रतिशत है।

    6 करोड़ 38 लाख जनसंख्या वाले गुजरात में दलित लगभग 35 लाख 92 हजार हैं।

    मेवाणी सीधे तौर पर कहते कि इस बार बीजेपी को हर कीमत पर हराया जाना चाहिए।”

    अल्पेश ठाकुर

    हाल ही में दोबार कांग्रेस प्रवेश किए अल्पेश ठाकोर एक बड़े ओबीसी नेता के तौर पर जाने जाते हैं। शराबबंदी के पक्षधर और पाटीदारों को आरक्षण देने का विरोध करने वाले अल्पेश ओबीसी, एससी और एसटी एकता मंच के संयोजक हैं।

    बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार को घेरने वाले अल्पेश ने कांग्रेस प्रवेश के दौरान कहा, “मुझे तख्तो-ताज नहीं चाहिए, मैंने कांग्रेस से सिर्फ अपने लोगों के लिए सम्मान मांगा है।

    गुजरात आए राहुल गांधी से हमारी यही मांग है कि किसानों का कर्ज माफ हो जाए, बेरोजगारों को रोजगार मिले, शराबबंदी पूरी तरह लागू हो।”

    अल्पेश ठाकोर भाजपा के खिलाफ मुखर होकर हमला करते रहे हैं। अब कांग्रसे प्रवेश के बाद इसमें और भी तेजी आ सकती है।

    गुजरात में ओबीसी का वोट प्रतिशत 40 है ऐसे में एक ओबीसी नेता के तौर पर सियासी दखल रखने वाले ये नेता भाजपा के लिए टेढ़ी खीर और कांग्रेस के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

    पार लगेगी नैया ?

    22 साल से गुजरात की सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस इस बार मौका नहीं चूकना चाहती।

    राहुल गांधी भी जहां अपने भाषणों में युवाओं को केन्द्र में रखकर राज्य की 65 फीसदी युवा आबादी को रिझाने में लगे हैं, वहीं कांग्रेस हार्दिक पटेल, मेवाणी और ठाकोर जैसे युवा नेताओं के दम पर अपनी नौका पार लगाना चाह रही है। अब तो यह वक्त ही बताएगा कि क्या सामाजिक आंदोलन के चेहरे रहे ये नेता किस तरह अपने प्रभाव को कांग्रेस के लिए जनादेश में तब्दील करा पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोली चलाकर भाग रहे 4 लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या की
    Next Article 5 साल में ही 1.19 करोड़ रूपए से 83 गुना बढ़ गई सीएम वीरभद्र के बेटे की संपत्ति
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

    June 23, 2026

    आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारा लगाने को लेकर तकरार: मोरहाबादी मैदान में आमने-सामने आए इरफान अंसारी और सीपी सिंह

    June 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भगवंत मान ने सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कियाः भाजपा
    • एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री अंसारी: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर गिरेगी गाज!
    • बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
    • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version