Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट, एलिस्टेयर कुक को छोड़ा पीछे
    स्पोर्ट्स

    टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट, एलिस्टेयर कुक को छोड़ा पीछे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2024Updated:October 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुल्तान। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बुधवार को एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, वह टेस्ट क्रिकेट में थ्री लायंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    रूट ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। रूट ने मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड पर 71 रन का आंकड़ा छूते ही पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रूट अब तक इंग्लैंड के लिए लंबे प्रारूप में 12513 रन बना चुके हैं, समाचार लिखे जाने तक रूट 111 रन बनाकर नाबाद हैं।

    कुक ने टेस्ट क्रिकेट में थ्री लायंस के लिए 12472 रन बनाए थे। रूट ने 43वें ओवर में पाकिस्तान के अबरार अहमद के खिलाफ सिर्फ एक सिंगल लेकर यह रिकॉर्ड हासिल किया। ब्रिटिश क्रिकेटर द्वारा रिकॉर्ड हासिल करने के तुरंत बाद इंग्लैंड का ड्रेसिंग रूम खड़ा हो गया और 33 वर्षीय की उपलब्धि का सम्मान करने के लिए तालियाँ बजाने लगा। रूट ने 2012 में भारत के खिलाफ़ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसके बाद से उन्होंने 146 टेस्ट मैचों और 267 पारियों में 56.93 की स्ट्राइक रेट और 50.62 की औसत से 12513 रन बनाए हैं। लंबे प्रारूप में रूट ने 35 शतक और 5 दोहरे शतक लगाए हैं।

    महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 15921 रनों के साथ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 13378 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 337 रन बना लिए हैं, जिसमें हैरी ब्रुक 58 और जो रूट 111 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

    मुल्तान में पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे। अब्दुल्ला शफीक (102), शान मसूद (151) और आगा सलमान (104*) ने शतक लगाया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला टी20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले मंधाना ने कहा- नेट रन रेट पहली प्राथमिकता नहीं
    Next Article मेकर्स ने शेयर किया ‘पुष्पा 2’ का नया पोस्टर
    shivam kumar

      Related Posts

      पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर

      May 21, 2025

      केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल

      May 21, 2025

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई एलएसजी, चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली में मुकाबला

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर
      • केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
      • छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
      • गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई
      • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version