Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»शंघाई के रोड शो में झारखंड मोमेंटम की दिखी चमक
    रांची

    शंघाई के रोड शो में झारखंड मोमेंटम की दिखी चमक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 2, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास भले ही चीन नहीं जा सके, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में भी झारखंड के अधिकारियों ने चीनी निवेशकों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही कारण है कि मात्र तीन दिनों में ही चीनी उद्योग के कप्तानों ने यह जता दिया कि उनका अगला पड़ाव अब झारखंड ही होगा। इतना ही नहीं कई बड़ी चीनी कंपनियों ने अब तक इंफ्रास्ट्रक्चर, आॅटोमोबाइल, माइनिंग, निर्माण, इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की इच्छा जतायी है।

    शुक्रवार को चीन की व्यावसायिक राजधानी शंघाई में रोड शो का आयोजन हुआ। इसमें मोमेंटम झारखंड का प्रदर्शन हुआ। मोमेंटम झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न क्षेत्र की कॉरपोरेट ग्रुप के साथ बैठक कर झारखंड की विशेषताओं से उन्हें अवगत कराया। चाइना काउंसिल फॉर प्रमोशन आॅफ टेक्निकल ट्रेड के अध्यक्ष यांग जियारोंग से भी भारतीय दल ने मुलाकात की और झारखंड तथा चीन के बीच व्यावसायिक संबंध बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। जियारोंग ने आश्वस्त किया कि वह अवश्य झारखंड आयेंगे और यहां निवेश पर विचार करें। मौके पर अपर मुख्य सचिव आरके श्रीवास्तव ने निवेशकों को संबोधित करते हुए झारखंड की औद्योगिक नीति, निवेश नीति और यहां की खनिज संपदा तथा राज्य में व्यावसायिक सुविधाओं की जानकारी दी।

    अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आरके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने चीन की कंपनी सैनडिस्क के मुख्यालय का भ्रमण किया। कंपनी के अधिकारियों के साथ झारखंड में निवेश पर चर्चा की गयी। सैनडिस्क मेमोरीकार्ड और पेन ड्राइव निर्माण के क्षेत्र की अव्वल कंपनी है। उद्योग और खान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने राज्य में मौजूद निवेश संभावनाओं पर विस्तार से बताया । सैनडिस्क की तरफ से भरोसा दिलाया गया कि भारत में कंपनी के विस्तार करने पर झारखंड में यूनिट स्थापना पर विचार किया जायेगा। राज्य में तमाम जरूरी औद्योगिक आधारभूत संरचना मौजूद है। रोड शो में चीन की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2017 को सफल बनाने के लिए राज्य का प्रतिनिधिमंडल देश विदेश की प्रमुख शहरों का दौरा कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रष्टाचार पर रोक से 700 करोड़ का हुआ फायद
    Next Article सेना को किसी विवाद में नहीं घसीटें : नायडू
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    June 9, 2025

    झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

    June 9, 2025

    रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
    • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
    • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
    • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
    • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version