Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मेरे पास मंत्री का सेक्स वीडियो, इसलिए मुझे फंसाया : विनोद वर्मा
    देश

    मेरे पास मंत्री का सेक्स वीडियो, इसलिए मुझे फंसाया : विनोद वर्मा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 27, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद : वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को आज तड़के तीन बजे हिरासत में ले लिया गया था, आज दोपहर बाद उन्हें गाजियाबाद अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा. उन्हें छत्तीसगढ़ की अदालत में पेश किया जायेगा. आज सुबह गिरफ्तारी के बाद पत्रकार विनोद वर्मा को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने लाया गया था, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गयी. बताया जा रहा है कि उनके ऊपर छतीसगढ़ के एक मंत्री का आपत्तिजनक सीडी रखने व ब्लैकमेल करने का  आरोप है. वहीं अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब देते हुए विनोद वर्मा ने कहा कि मेरे पास एक मंत्री का सेक्स वीडियो है, उनका नाम राजेश मुन्नत है. इस सेक्स वीडियो को लेकर छतीसगढ़ सरकार मुझसे नाखुश है, इसलिए पुलिस मुझे फंसाना चाहती है.उधर सेक्स सीडी का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. छतीसगढ़ के मंत्री राजेश मुन्नत ने मीडिया के सामने आकर सेक्स सीडी को फेक बताया और मुख्यमंत्री से किसी एजेंसी के माध्यम से जांच की अपील की है.

    गौरतलब है कि कि वर्मा इडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उधर विनोद वर्मा के वकील थाना पहुंच चुके हैं. रायुपर में कुछ सीडी बरामद की गई हैं. इस जांच के सिलसिले में विनोद वर्मा की गिरफ्तारी की गयी है.वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश उर्मिल ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए वर्मा की गिरफ्तारी की जानकारी दी है.

    टीवी रिपोर्ट में यूपी डीजीपी के हवाले से बताया गया है कि इस गिरफ्तारी को सिर्फ छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंजाम दिया है .बीबीसी और अमर उजाला के पूर्व पत्रकार की गिरफ्तारी की खबर बाहर आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के अनेक वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्रित हो गए.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच एन सिंह ने बताया कि विनोद वर्मा को इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित महागुन मेंशन अपार्टमेंट से रात साढे तीन बजे छत्तीसगढ पुलिस की एक टीम ने गाजियाबाद पुलिस से गिरफ्तार किया.उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ के रायपुर जिले के पंडरी पुलिस स्टेशन में पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेल और उगाही का मामला दर्ज किया है.

    रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रकाश बजाज नामक व्यक्ति ने रायपुर के पंडरी पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन पर परेशान किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे कहा था कि उसके पास उसके आका की एक सीडी है. शुक्ला ने बताया कि फोन करने वाले ने उसे धमकी दी थी कि उसकी मांग पूरी न होने पर वह सीडी बांट देगा. अधिकारी ने बताया कि एक खोजी दल पत्रकार का पता लगाने दिल्ली पहुंचा था.

    पत्रकारों ने कहा – अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला 

    वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश उर्मिल ने कहा कि पत्रकार को हिरासत में लेने की यह शैली मुझे इमरजेंसी की याद दिला रही है. मैं यहीं थाने में एक शीशे की दीवार के पार विनोद से हो रही पुलिसिया पूछताछ को देख रहा हूं. वकील ओमवीर सिंह और अमित यादव थाने पहुंच चुके हैं.पूर्व पत्रकार और आप के सीनियर नेता आशुतोष ने इस गिरफ्तारी को प्रेस की आजादी पर हमला बताया है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article20MP के धांसू सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo का यह स्मार्टफोन
    Next Article हर्ष और उल्लास के साथ मना लोक आस्था का महापर्व
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आजादी की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी- डॉ. मोहन भागवत

    August 15, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का बयान: पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों को नकारा

    August 14, 2026

    कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए : योगी आदित्यनाथ

    August 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आजादी की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी- डॉ. मोहन भागवत
    • युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: हेमंत सोरेन
    • मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, बोले- युवाओं के सपनों से बनेगा नया झारखंड
    • स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदक से किया सम्मानित
    • स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी, झारखंड के दो वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version