Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को हिमाचल का सीएम कैंडिडेट घोषित किया
    Top Story

    भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को हिमाचल का सीएम कैंडिडेट घोषित किया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया है। कांग्रेस के वीरभद्र सिंह से पहले प्रेम कुमार धूमल राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, धूमल भाजपा की तरफ से सीएम पद के चेहरे होंगे।

    प्रेम कुमार धूमल वर्ष 1998-2003, 2007-2012 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष के रूप में बीजेपी की कमान भी संभाल चुके हैं। इससे पहले वह पार्टी के गढ़ हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।

    वहीं बीजेपी उम्मीदवार के सामने कांग्रेस के रजिंदर राणा चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। राणा पहले बीजेपी इकाई का हिस्सा थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

    प्रेम कुमार धूमल हिमाचल की सुजानपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं।

    कांग्रेस के रजिंदर राणा, बसपा के प्रवीण ठाकुर और माकपा के जोगिंदर कुमार ठाकुर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और प्रेम कुमार धूमल के बीच सीएम कैंडिडेट को लेकर दावेदारी मानी जा रही थी। नड्डा भी हिमाचल की राजनीति से ही आते हैं। हिमाचल प्रदेश में एम्स लाने के पीछे जेपी नड्डा का ही योगदान माना जा रहा है लेकिन अब भाजपा ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने पुराने चेहरे के साथ ही आगे जाएगी।

    9 नवंबर को होने वाले चुनाव में मतदाताओं का रुख किस ओर होता है, यह तो वक्त ही बताएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशराबबंदी हुआ फेल, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू के पैतृक गांव से बड़ी मात्रा में शराब बरामद
    Next Article भाई को गोली मारकर बहन से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा

    January 14, 2026

    षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु

    January 14, 2026

    झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक

    January 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
    • षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु
    • पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की
    • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
    • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version