Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अयोध्या में सैकड़ों मुस्लिमों ने जय श्रीराम और वंदे मातरम् के साथ की पंचकोसी परिक्रमा
    देश

    अयोध्या में सैकड़ों मुस्लिमों ने जय श्रीराम और वंदे मातरम् के साथ की पंचकोसी परिक्रमा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा में मंगलवार को गंगा-जमुनी तहजीब व सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल दिखी। सैकड़ों मुस्लिमों ने जय श्रीराम और वंदे मातरम् के जयकारे के साथ पंचकोसी परिक्रमा की। परिक्रमा में भगवा और तिरंगा के साथ चल रहे इन मुसलमानों के जज्बे को हर किसी ने सराहा।
    इन मुसलमानों के साथ परिक्रमा में राम मंदिर निर्माण की अलख भी गूंजी। मुस्लिम मित्र मंच के साथ सैकड़ों मुस्लिमों ने पंचकोसी परिक्रमा के दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता के नारे भी लगाए। मुस्लिम मित्र मंच के बबलू खान और शरद पाठक बाबा के नेतृत्व में मुस्लिमों ने परिक्रमा में भागीदारी की। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम का उद्घोष लगातार गूंजता रहा।
    रोमांचक अनुभूति हुई
    परिक्रमा में शामिल देश-विदेश के हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए ये दृश्य रोमांचक अनुभूति देने वाला रहा। अयोध्या में सोमवार को दोपहर में करीब तीन बजे निर्धारित मुहूर्त से शुरू हुई पंचकोसी परिक्रमा मंगलवार को भी जारी है। परिक्रमा पथ पर लाखों श्रद्धालु रामधुन गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।

    अयोध्या में बनना चाहिए राम मंदिर : खान
    अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा में शामिल मुस्लिमों का नेतृत्व कर रहे मुस्लिम मित्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष बबलू खान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों का परिक्रमा करने के पीछे उद्देश्य यही है कि पूरे देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश जाए।

    उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर-मस्जिद को लेकर जो विवाद चल रहा है और उसे लेकर सियासी दल जो राजनीति कर रहे हैं, वह बंद हो। अयोध्या भगवान राम की नगरी है। यहां भगवान राम का जन्म हुआ और यहीं पर भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए। हम मुस्लिम समुदाय के लोग यही संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि अयोध्या मुद्दे को लेकर राजनीति बंद की जाए। देश में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा बना रहे।

    परिक्रमा के दौरान खालिद अहमद, कफील अहमद, मोहम्मद सलीम, सिराज, अदनान खान, रियाज खान, रमजान खान, गुफरान, शाबान, गयासुद्दीन, आमिर खान, राजू खान, रईस अहमद और सरवर अली सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे।

    श्री श्री से मिले रिजवी, बोले-2018 में राम मंदिर निर्माण हो जाएगा शुरू

    एक्शन में योगी:PWD के 22 इंजीनियर बर्खास्त,16 जूनियर इंजीनियर हैं

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफतेहपुर में सड़क हादसों ने छीन ली छात्रा सहित पांच की जिंदगी
    Next Article पीएम मोदी के राजनीतिक हमले का शीला दीक्षित ने दिया करारा जवाब, कहा- सरदार पटेल को.
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

    January 14, 2026

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    January 14, 2026

    मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन

    January 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
    • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
    • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
    • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version