Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 25 अक्टूबरः चार महीने, 68 चरण-आज ही शुरू हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला चुनाव
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 25 अक्टूबरः चार महीने, 68 चरण-आज ही शुरू हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला चुनाव

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    25 अक्टूबर 1951, भारतीय लोकतंत्र की एक सुनहरी तारीख। साल 1951 में इसी दिन स्वतंत्र भारत में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश के चिनी में पहला वोट डाला गया। 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक यानी करीब चार महीने चली इस चुनावी प्रक्रिया के बाद भारत, दुनिया के लोकतांत्रिक देशों की कतार में शुमार हो गया।

    स्वतंत्रता प्राप्ति के दो वर्षों के भीतर भारत में चुनाव आयोग की स्थापना हो गई और मार्च, 1950 में सुकुमार सेन को पहला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। सुकुमार सेन ने वोटर रजिस्ट्रेशन से लेकर, पार्टियों के चुनाव चिह्न निर्धारण और साफ-सुथरा चुनाव कराने के लिए योग्य अधिकारियों के चयन का काम किया। पहले चुनाव में लोकसभा की 497 तथा राज्य विधानसभाओं की 3,283 सीटों के लिए भारत के 17 करोड़ 32 लाख 12 हजार 343 रजिस्टर्ड मतदाता थे। पूरे भारत में कुल 2 लाख 24 हजार मतदान केंद्र बनाए गए और 62 करोड़ मतपत्र छापे गए थे। इसके अलावा लोहे की 20 लाख मत मतपेटियाँ बनाई गई थीं, जिसके लिए 8200 टन इस्पात का इस्तेमाल किया गया। कुल 16500 लोगों को मतदाता सूची बनाने के लिए छह महीने के अनुबंध पर रखा गया था।

    चुनाव में करीब 1,874 उम्मीदवार और 53 राजनैतिक पार्टियां उतरी थीं, जिनमें 14 राष्ट्रीय पार्टियां थीं। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, किसान मजदूर प्रजा पार्टी और अखिल भारतीय हिन्दू महासभा सहित कई पार्टियां शामिल थीं।

    भारत का पहला चुनाव कुल 68 चरणों में संपन्न हुआ। इस चुनाव में मतदान करने वाले 10.59 करोड़ लोगों ने अपना नेता चुन कर इतिहास रचा। खास बात यह है कि इनमें करीब 85% अशिक्षित थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने 364 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 16 सीटें जीत कर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। पहले लोकसभा चुनाव में प्रति वोटर खर्च आया था 60 पैसे, जो 2019 के चुनाव में बढ़कर करीब 72 रुपए हो गया। पहले आम चुनाव पर करीब 10.5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1415- इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।

    1812- युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर क़ब्ज़ा कर लिया।

    1917- बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन रूस की सत्ता पर काबिज।

    1924- भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।

    1951- भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई।

    1962- अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

    1964- अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’का निर्माण किया गया।

    1971- संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।

    1995- तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

    2000- अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यूएसए) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।

    2005- ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

    2007- तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।

    2008- सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सजा सुनाई गई।

    2009- बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।

    2012- क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डॉलर का नुकसान।

    2013- नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

    जन्म

    1995- गुरजीत कौर- भारत की हॉकी खिलाड़ी हैं।

    1948- अदला प्रभाकर रेड्डी- भारतीय राजनीतिज्ञ जो आंध्र प्रदेश राज्य से हैं।

    1938- मृदुला गर्ग-प्रसिद्ध लेखिका।

    1937- शारदा (गायिका) – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका रही हैं।

    1929 – एम. एन. वेंकटचेलैय्या – भारत के भूतपूर्व 25वें मुख्य न्यायाधीश थे।

    1920- ऋषंग कीशिंग- मणिपुर के छठे मुख्यमंत्री।

    1920- बरकतुल्लाह ख़ान- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।

    1912- मदुराई मणि अय्यर- कर्नाटक संगीत के गायक थे।

    1911- घनश्यामभाई ओझा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

    1800- लॉर्ड मैकाले- अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।

    1896- मुकुंदी लाल श्रीवास्तव- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।

    1881- पाब्लो पिकासो – स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार थे।

    निधन

    2019- दिलीपभाई रमणभाई पारिख – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो गुजरात के 13वें मुख्यमंत्री रहे।

    2018- शिवेन्दर सिंह सिन्धू – मणिपुर, गोवा ऑर मेघालय के राज्यपाल रहे थे।

    2012- जसपाल भट्टी- टीवी के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार।

    2005- निर्मल वर्मा- जाने-माने हिंदी साहित्यकार।

    2003- पाण्डुरंग शास्त्री अठावले- सुप्रसिद्ध दार्शनिक तथा समाज सुधारक।

    1990- विलियमसन ए.संगमा- मेघालय के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।

    1980- साहिर लुधियानवी- भारतीय गीतकार और शायर।

    1296- संत ज्ञानेश्वर- मध्ययुगीन भारत के सुप्रसिद्ध महान संत।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विस : सीपी सिंह, महुआ माजी, अजय नाथ शाहदेव, नवीन जायसवाल सहित कई दिग्गजों ने किया नामांकन
    Next Article पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने से बुद्ध के विचारों में विश्वास रखने वालों में खुशी : प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version