Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आदिवासी महिलाओं का अपमान, झामुमो-कांग्रेस सरकार की नयी पहचान: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    आदिवासी महिलाओं का अपमान, झामुमो-कांग्रेस सरकार की नयी पहचान: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आदिवासी महिलाओं का अपमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार की नयी पहचान बन गयी है। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि बीते कुछ दिनों में ही जेएमएम-कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों द्वारा लगातार अपने वक्तव्यों और अभद्र टिप्पणियों से महिलाओं के चरित्र और अस्मिता पर उंगली उठायी जा रही है। चाहे हेमंत कैबिनेट के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन पर की गयी अभद्र टिप्पणी हो या विधायक प्रत्याशी डॉ अजय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधु पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी हो। सभी ने आदिवासी महिलाओं के मान सम्मान और अभिमान को ठेस पहुंचायी है।

    महिला विरोधी मानसिकता को किया उजागर
    बाबूलाल ने आगे लिखा है कि इतना होने के बाद भी जेएमएम और कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने वालों पर कोई भी संगठनात्मक कार्रवाई नहीं की। अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। इससे यह साफ हो जाता है कि वर्तमान जेएमएम-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार आदिवासी महिलाओं का अपमान करने वालों की है।

    बहुत जल्द छंटने वाला है अंधकार
    झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद के कुशासन का अंधकार बहुत जल्द छंटने वाला है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खात्मे के लिए झारखंड में परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने भाजपा की सुनिश्चित रोजगार गारंटी का भी जिक्र किया है। कहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही 2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती की जायेगी। पहली कैबिनेट बैठक में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी, जिससे नवंबर 2025 तक 1.5 लाख भर्तियां पूरी हो जायेंगी। झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी। एक वार्षिक कैलेंडर पेश किया जायेगा, जिसमें सभी मौजूदा परीक्षाओं को एक ही परीक्षा में शामिल किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदर्श आचार संहिता के अनुपालन में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित : रवि कुमार
    Next Article चाइबासा में नाराज कार्यकर्ताओं से मिले हिमंता बिस्वा सरमा
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version