Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड की हॉट सीट गाण्डेय में मुकाबला कल्पना सोरेन और मुनिया देवी के बीच
    Breaking News

    झारखंड की हॉट सीट गाण्डेय में मुकाबला कल्पना सोरेन और मुनिया देवी के बीच

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। गिरिडीह जिले की गाण्डेय विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यह विधानसभा नब्बे के दशक में पांच आदिवासियों की भूख से हुई कथित मौत को लेकर सुर्खियो में रहा है, लेकिन इस बार गाण्डेय क्षेत्र गरीबी के लिए नहीं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की पुत्रवधु सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के चुनाव समर में होने के कारण है।

    वर्ष 2019 के विधान सभा चुनाव में जेएमएम के डॉ सरफराज अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रों जेपी वर्मा को पराजित किया था। लेकिन झारखण्ड में बदलती राज​नैतिक परिस्थियों के कारण दिसम्बर में डॉ अहमद ने विस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अब वे राज्य सभा के सांसद है। डॉ अहमद के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई गाण्डेय सीट पर जेएमएम की शीर्ष नेत्री सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को पार्टी आलाकमान ने संसदीय चुनाव के साथ हुए उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया। वह पति हेमंत के जेल में रहते हुए सक्रिय राजनीति में आयीं कल्पना सोरेन ने अपने पहले चुनाव में भाजपा के दिलीप वर्मा को करीब 26 हजार वोटो के अंतर से पराजित कर विधायक बनीं। विजयी कल्पना सोरेन को 109827 वोट मिले और भाजपा के दिलीप वर्मा को 82678 वोट प्राप्त हुए।

    इस बार विधायक कल्पना सोरेन का मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी गिरिडीह जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी से है। इस सीट पर फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी राज़ेश यादव समेत अन्य 14 दलिय व निर्द​​लीय मैदान में हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

    आगामी 20 नवम्बर को होने वाले गाण्डेय विस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 12 हजार से अधिक है। जिसमें एक लाख 62 हजार पुरुष और एक लाख 50 हजार से अधिक महिला वोटर हैं। ढाई प्रखण्डों वाले गाण्डेय विस क्षेत्र में विकास की बात की जाय तो 1977 के बाद से जेएमएम के स्व. सालखन सोरेन छह बार, भाजपा के लक्षमण स्वर्णकार दो बार, जेपी वर्मा एक बार और डॉ सरफराज अहमद दो बार पहले कांग्रेस और 2019 में जेएएम के टिकट पर एक बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन गली,नली, छोटे-छोटे पुल पुलिया छोड़ दिया जाय तो करीब 40 वर्षों में कोई उल्लेखनीय विकास नहीं हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में ठगी कर रहे 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article रामगढ़ में आब्जर्वर के साथ बूथ पर पहुंचे एसपी, वोट डालने की अपील की
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version