Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊंचाइयों पर बंद
    बिजनेस

    सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊंचाइयों पर बंद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाइयों पर बंद हुए, जिसमें विश्व बैंक की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रिपोर्ट में भारत की रैकिंग 130 से बढ़कर 100 हो जाने का प्रमुख योगदान रहा। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार का रुख रहा, जिसका घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर देखा गया।
    साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 528.34 अंकों या 1.59 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 33,685.56 पर बंद हुआ और निफ्टी 129.45 अंकों या 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 10,452.50 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 2.03 फीसदी तथा स्मॉलकैप सूचकांक में 3.19 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। सोमवार को सेंसेक्स 108.94 अंकों या 0.33 फीसदी के तेजी के साथ 33,266.16 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई और यह 53.03 अंकों या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 33,213.13 पर बंद हुआ।
    बुधवार को एक बार फिर बाजार में तेजी आई और सेंसेक्स 387.14 अंकों या 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 33,600.27 पर बंद हुआ। गुरुवार को मुनाफावसूली के कारण बाजार में गिरावट आई और सेंसेक्स 27.5 अंकों या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 33,573.22 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 112.34 अंकों या ०.33 फीसदी की तेजी के साथ 33,685.56 पर बंद हुआ। व्यापक आर्थिक आंकड़ों के मोर्चे पर, देश के विनिर्माण क्षेत्र में अक्टूबर में गिरावट दर्ज गई, जो कि 50.3 फीसदी रही, जबकि सितंबर में यह 51.2 फीसदी थी। इस सूचकांक में 50 से ऊपर तेजी और 50 से नीचे का अंक गिरावट का सूचक है। विश्व बैंक ने मंगलवार को डूइंग बिजनेस (डीबी) रिपोर्ट 2018 जारी किया, जिसमें 190 देशों में भारत की रैकिंग 100 रही, जबकि एक साल पहले भारत की रैंकिंग 130 थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिजनेस रैकिंग पर बोले पीएम मोदी, नहीं देखी कभी वर्ल्ड बैंक की बिल्डिंग
    Next Article रिलायंस कम्युनिकेशंस के ग्राहक एक दिसंबर से फोन पर बात नहीं कर पाएंगे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत

    June 19, 2025

    स्टॉक मार्केट में मोनोलिथिक इंडिया की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

    June 19, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

    June 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
    • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
    • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
    • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
    • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version