Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सीएम रघुवर दास ने अफसरों से कहा, ऑनलाइन विभागों में काम न हो ऑफलाइन
    झारखंड

    सीएम रघुवर दास ने अफसरों से कहा, ऑनलाइन विभागों में काम न हो ऑफलाइन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 7, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास  ने अफसरों को निर्देश दिया कि ऑनलाइन किये जा चुके विभागों में कोई भी काम ऑफलाइन   नहीं होना चाहिए. यदि किसी के आवेदन में कोई कमी है, तो अधिकारी स्वयं   संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति से कागजात पूर्ण करने को कहें. इससे   रिजेक्शन भी कम होगा. आवेदनों का रिजेक्शन कम करना भी सरकार की जिम्मेदारी   है. लोगों का काम घर बैठे होगा, तो राज्य की छवि सुधरेगी.

    राज्य से गरीबी और पलायन समाप्त  हो : उन्होंने कहा कि हर विभाग का हर अधिकारी-कर्मचारी पहले नागरिक है, उसके बाद कुछ और है. सभी की जिम्मेवारी है कि राज्य का विकास हो. राज्य से गरीबी और पलायन समाप्त  हो. यदि कोई अधिकारी नियम-कानून की आड़ में काम लटकाता है, तो उस  पर  कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में इज ऑफ  डूइंग बिजनेस विषय पर आयोजित  संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक में बोल  रहे थे.
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब  हर तीन माह में यह बैठक होगी.  विभागीय सचिव समय-समय पर बैठक कर अधिकारियों को निवेशकों व व्यापारियों की  समस्या के समाधान के लिए  निर्देशित करते रहें. यह सुनिश्चित करें कि कोई  भी आवेदन समयबद्ध निष्पादित  हो और रिजेक्शन कम से कम हो. सरलीकरण का लाभ  आम लोगों को मिले.
    सरकार की नीति अच्छी, अफसर करें लागू : मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि  कारोबार की सरलता और सुगमता देश और राज्यहित में है. हमारे नियम विकास के  लिए हैं. इनसे बाधा न हो, इसलिए सभी अधिकारी समस्याओं का सरलता से समाधान  करें. व्यापारियों को अपनी समस्याएं न गिनायें. नियम-कानून सरल हो. निर्णय  त्वरित और पारदर्शी होंगे, तभी निवेशक आयेंगे. राज्य में व्यापार-उद्योग  लगेंगे, तभी  विकास होगा. राज्य से पलायन रुकेगा. सरकार ने अच्छी  नीति बना दी है, अब उसे लागू करने की जिम्मेदारी नीचे के अधिकारियों की है. उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी केवल नौकरी करनी है, जैसी मानसिकता से काम न करें.
    गरीबों के जीवन में बदलाव लायें  : मुख्यमंत्री ने कहा, लोगों के टैक्स से ही सभी को तनख्वाह मिलती है. गरीबों के जीवन में  बदलाव लाना है. झारखंड में संसाधन व मानव बल की कमी नहीं है.  अब तो हमारे यहां नीतियां भी अच्छी बन गयी हैं. सभी अधिकारी यदि ठान लें और  जुनून के साथ काम करें, तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि हमारा झारखंड देश का  सबसे समृद्ध राज्य न बन सके.

    फूड प्रोसेसिंग इकाई लगने से बढ़ेगी किसानों की आमदनी  
    सीएम  ने कहा कि हमारे यहां काफी सब्जियां होती हैं. यदि हम फूड प्रोसेसिंग  इकाइयां लगवा सकें, तो किसानों की आमदनी बढ़ जायेगी.  उनका जीवन समृद्ध हो जायेगा. रोजगार भी मिलेगा. रिफार्म लागू करने में प्रदूषण, श्रम,  ऊर्जा, नगर विकास, अग्निशमन जैसे विभागों की जिम्मेवारी ज्यादा है.
    ऑनलाइन नक्शा पास करें
    मुख्यमंत्री ने नगर  विकास विभाग के अफसरों से कहा कि घर का नक्शा ऑनलाइन पास करें.  इससे भ्रष्टाचार खत्म होगा. निवेशकों के लिए जनसंवाद दूरभाष संख्या 181  में अलग सेल बनायें. शिकायतों की जांच करें और दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर  कार्रवाई करें. हम सभी को अपनी मानसिकता बदलनी होगी. गलत तरीके से कमाये  पैसों से जीवन में शांति नहीं आ सकती है. सुकून की नींद चाहिए, तो गरीबों  की भलाई के लिए काम करें. गलत तरीके से आये पैसों से बच्चों के जीवन पर भी  गलत असर पड़ता है.

    15 दिनों में लंबित मामलों का निष्पादन करें   
    मुख्यमंत्री  ने सभी विभागों से अभियान चलाकर 15 दिनों में लंबित मामलों का  निष्पादन करने का निर्देश दिया. ऊर्जा विभाग को बिजली बिल में  सुधार करने को कहा. साथ ही तेजी से समस्याओं का निबटारा करने को कहा. किसी फैक्टरी में छापामारी करने के लिए जो गाइडलाइन  बनायी गयी है, उसका पालन करने को कहा. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी को सूचित किये बिना छापेमारी न हो और सभी विभाग के अधिकारियों की टीम साथ रहे. वन विभाग  को ऑफलाइन आवेदन बंद कर केवल ऑनलाइन प्रक्रिया चलाने का निर्देश दिया.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबस और ट्रक की टक्कर में 6 यात्री घायल, गंभीर रूप से घायल 4 यात्री रिम्स रेफर
    Next Article भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20: तिरुवनंतपुरम में हल्की बारिश, टॉस में देरी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक

    May 13, 2026

    टाटानगर स्टेशन यार्ड में तेंदुआ दिखने की चर्चा से हड़कंप, वन विभाग और रेलवे अलर्ट

    May 13, 2026

    अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच भट्ठियां ध्वस्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला
    • नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई, स्पीकर से हस्तक्षेप का अनुरोध
    • डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर
    • सोना-चांदी पर आयात शुल्क अब 15 फीसदी
    • राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version