Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 6 दिसंबरः गुजरे जमाने की वह अभिनेत्री जो यादों में आज भी ताजा है
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 6 दिसंबरः गुजरे जमाने की वह अभिनेत्री जो यादों में आज भी ताजा है

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्वेत-श्याम सिनेमा के दौर में अपनी खूबसूरती व अदाकारी से जिसने सिने पर्दे पर खुशनुमा रंग भरे, उस अभिनेत्री का नाम था- बीना राय। उन्हें अनारकली (1953), घूंघट (1960), ताजमहल (1963) जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। वे अपने जमाने की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं, जो हर फिल्म के लिए 1.5 लाख रुपए लेती थीं। फिल्म ताजमहल का मशहूर गाना उन्हीं पर फिल्माया गया था- जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा।

    बीना राय का जन्म 1931 में लाहौर में हुआ था। उनका असली नाम कृष्ण सरीन था। देश के बंटवारे के समय उनका परिवार कानपुर में बस गया। उन्होंने आईटी कॉलेज में दाखिला लिया और यहीं उनके मन में अभिनय की नींव पड़ी। वे यहां नाटकों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेती थी। उन्हीं दिनों अखबार में टैलेंट कंटेस्टेंट का विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने फिल्मों में जाने का मन बनाया। उन्होंने कॉन्टेस्ट के लिए आवेदन किया और जीत भी गईं।

    बतौर अभिनेत्री बीना राय की पहली फिल्म किशोर साहू की ‘काली घटा’ थी। 1951 में रिलीज हुई यह फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन बीना राय की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ थे। निर्माता उन्हें अपनी फिल्मों में लेने लगे। यहां तक कि 60 के दशक में जब उन्होंने हर फिल्म के लिए सवा लाख से डेढ़ लाख लेना शुरू किया तो निर्माता खुशी-खुशी ये रकम दे देते थे।

    अपने 15 साल के फिल्मी करियर में बीना राय ने कुल 19 फिल्में की। फिल्म घूंघट के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। बीना राय ने अभिनेता प्रेमनाथ से शादी की। शादी के दो साल बाद 1953 में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। 6 दिसंबर 2009 को 74 साल की उम्र में बीना राय का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    2012- मिस्र में प्रदर्शन के दौरान 7 लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

    2008- केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की।

    2007- आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिक्ख छात्रों को कृपाण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहन कर जाने की इजाजत मिली।

    2002- स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ख़िताब दिया गया।

    2001- अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।

    1999- इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।

    1998- बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

    1997- क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

    1992- अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया।

    1990- युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

    1983- इजरायल की राजधानी यरुशलम में बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।

    1978- यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।

    1946- होमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।

    1926- फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।

    1917- फिनलैंड ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

    1907- भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

    जन्म

    1998- कपिल देव द्विवेदी-वेद,वेदांग,संस्कृत,व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।

    1947- प्रवीण कुमार सोबती- भारतीय फ़िल्म तथा छोटे परदे के अभिनेता थे।

    1896- बृजलाल वियाणी- मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।

    1732- वॉरेन हेस्टिंग्स- ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल।

    निधन

    2015- डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)के अधिकारी थे।

    2015- राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।

    2009- बीना राय- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

    1998- मेजर होशियार सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

    1986- भगवान सहाय- जम्मू और कश्मीर के दूसरे राज्यपाल थे।

    1956- डॉ. भीमराव अम्बेडकर- संविधान निर्माता, राजनीतिक नेता और बौद्ध पुनरुत्थानवादी।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    नागरिक सुरक्षा दिवस

    होमगार्ड स्थापना दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की “इंडिया-फर्स्ट” नीति और “मेक इन इंडिया” पहल की प्रशंसा की 
    Next Article इजराइल की तरह भारत भी हजार लोगों पर एक स्‍टार्टअप का लक्ष्‍य रखे : गोयल 
    shivam kumar

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version