Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में जेएलकेएम नेता गिरफ्तार
    झारखंड

    नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में जेएलकेएम नेता गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान जेएलकेएम नेता लक्ष्मण पाहन के रूप में हुई है। आरोपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से तोरपा सीट से चुनाव लड़ा था। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी उसे धमकाने का भी प्रयास करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण पाहन उसे 3 साल से परेशान कर रहा था। जब वह 11 साल की थी, तभी से वह उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा था। परिजनों को पता चलने के बाद उन्होंने पीड़िता को अपने नानी घर भेज दिया। इसके बाद भी आरोपी वहां जा कर उसे परेशान करता था।

    परिजनों के सख्ती से समझाने के बाद कुछ दिन तक उसने परेशान करना बंद कर दिया था। लेकिन फिर 2 साल बाद रांची आकर पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे प्रलोभन देते हुए कहा कि वह उसके साथ शादी करेगा और दोनों दिल्ली चले जायेंगे। पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत जरियागढ़ थाना में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड मिल्क कलेक्शन सेंटर में होगा इजाफा : शिल्पी नेहा तिर्की
    Next Article पुलिस ने 3.88 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र

      July 27, 2025

      कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

      July 27, 2025

      जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, साैंपा ज्ञापन

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version