Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»हाथों से भी भर सकेंगे GST रिफंड के दावे, केंद्र सरकार ने निर्यातकों को दी अनुमति
    बिजनेस

    हाथों से भी भर सकेंगे GST रिफंड के दावे, केंद्र सरकार ने निर्यातकों को दी अनुमति

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 16, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सरकार ने निर्यातकों को अपने वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) रिफंड दावे हाथ से भरने की अनुमति दे दी है। अब निर्यातक कर अधिकारियों के सामने हाथ से अपने रिफंड दावे भर सकते हैं। इससे निर्यातकों को अपने GST रिफंड दावों को तेजी से निपटाने में मदद मिलेगी और यह उनकी नकद तरलता की समस्या का भी समाधान करेगा। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) के अनुसार जिन सेवा निर्यातकों ने एकीकृत GST (IGST) का भुगतान किया है और जो विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) इकाइयों को शून्य दर पर आपूर्ति करते हैं, साथ ही जो निर्यातक व्यापारी अपने इनपुट क्रेडिट पर रिफंड का दावा करना चाहते हैं वह अब अपने क्षेत्र के आयुक्त के पास रिफंड फॉर्म को लेकर जा सकते हैं। CBEC ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि, साझा पोर्टल पर रिफंड सुविधा उपलब्ध नहीं होने के चलते यह निर्णय किया गया है कि शून्य दर की आपूर्ति से जुड़े रिफंड के दावों को आवेदन/दस्तावेजों/ फॉर्म के रुप में हाथ से भरकर जमा किया जाना चाहिए। पिछले महीने बोर्ड ने माल के साथ भेजी जाने वाली बिल रसीद के आधार पर किए गए IGST रिफंड दावों का निर्यातकों को भुगतान करना शुरु किया है। इसके लिए उसने टेबल 6A फार्म भरने की व्यवस्था की है। अब जो लोग शून्य दर पर आपूर्ति करते हैं या जिन्होंने IGST का भुगतान किया है या जो निर्यातक इनपुट क्रेडिट पर रिफंड का दावा करते हैं, वे RFD-01A फॉर्म भर सकेंगे और अपने रिफंड दावे के लिए राज्य कर आयुक्त और मुख्य केंद्रीय कर आयुक्त से संपर्क कर सकते हैं।

    कर अधिकारी सात दिन के भीतर प्रारंभिक रिफंड की मंजूरी दे देंगे। यह भी पढ़ें :प्रदूषण ने खोल दिया किसानों के लिए कमाई का रास्‍ता, NTPC धान की ‘आधी’ कीमत पर खरीदेगी पराली यह भी पढ़ें : सरकार ने दालों के निर्यात से पाबंदी पूरी तरह हटाई, दलहन किसानों को होगा फायदा लेकिन बढ़ सकता है दालों का भाव

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेल ने दो नए गेमिग डिवाइस उतारे
    Next Article सेंसेक्स 346 अंक उछला
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक

    June 10, 2025

    शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    June 10, 2025

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में तेजी का माहौल

    June 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
    • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
    • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version