Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गरीबों के खाते में आए काले धन की हो एफडी:अनुराग ठाकुर
    देश

    गरीबों के खाते में आए काले धन की हो एफडी:अनुराग ठाकुर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 4, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या:  भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीसीसीआई के चेयरमैन अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश भर में करोड़ों गरीबों के लिए खुलवाए गए जनधन खातों में नोट बंदी के बाद अमीरों की ओर से डलवाए गए हजारों करोड़ रुपए की फिक्स डिपाजिट करा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे काले धन वालों को सबक मिलेगा, जिन्होंने अपनी रकम बचाने के लिए गरीबों के खातों का इस्तेमाल किया। अब इन अमीरों के धन के मालिक देश के गरीब हो जाएंगे।

    वह रविवार को अयोध्या के कारसेवकपुरम् में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भ्रष्टाचार और काला धन को खत्म करने के लिए देश के किसी नेता ने जो कदम उठाने का साहस नहीं किया उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट बंदी के माध्यम से कर दिखाया। देश में आज अमीर परेशान है और गरीब को नई ताकत मिली है।

    नोट बंदी के बाद बैंकों में जमा हुए लाखों करोड़ रुपए अब गरीबों के कल्याण पर खर्च होंगे। अब नोट के बदले वोट नहीं चलेगा। ठाकुर ने कहा कि आज नोट नहीं देश बदला जा रहा है। इस मुहिम में बैंक व एटीएम के कतार में खड़ा हर देशभक्त भारतीय अपना योगदान कर रहा है।भाजयुमो अध्यक्ष ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सिर्फ इसलिए बिलख रहे कि नोट बंद करने से पहले प्रधानमंत्री ने उन्हें बदलने का मौका नहीं दिया। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काला धन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जबकि इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी देश के गरीबों को अमीर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जब किसी को नोट बदलने का मौका नहीं दिया तो बौखलाया विपक्ष काले धन के पक्ष में खुल कर खड़ा हो गया। इतना ही नहीं पिछले कई दिनों से विपक्ष संसद भी नहीं चलने दे रहा है।ठाकुर ने कहा कि यूपी के युवाओं का जोश बता रहा है कि अब यहां परिवर्तन तय है। दुनिया में हर क्रांति युवाओं ने ही लाई है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हर किसी को काफी उम्मीद थी लेकिन जनता की बात तो बहुत दूर वह अपने पिता मुलायम, चाचा शिवपाल और पत्नी डिम्पल की उम्मीदों पर भी खरा नहीं उतर पाए। अब यूपी की जनता को अखिलेश से कोई उम्मीद नहीं है।

    प्रदेश उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। पिछले 14 वर्ष में मुलायम, मायावती व अखिलेश के राज में युवाओं को यूपी से पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। मुलायम और मायावती अपना घर भरते रहे, जनता को भूल गए। यूपी में अब युवाओं को निर्णायक भूमिका अदा करनी है। यहां का युवा परिवर्तन लाने के लिए तैयार खड़ा है। काले धन पर नोट बंदी का वार होते ही यूपी में चाचा-भतीजे की लड़ाई बंद हो गई। बहन जी टिकट की जगह पुराने नोट बदलवाने में जुट गईं।

    बीसीसीआई चेयरमैन ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज सिर्फ यूपी और देश ही नहीं समूचे विश्व ने उन्हें अपना नेता मान लिया है। टाइम मैगजीन ने अमेरिका व रुस के राष्ट्रपति को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं की दौड़ में वह सबसे आगे चल रहे हैं। आज दुनिया के किसी भी देश में पीएम मोदी जाते हैं तो हर जगह मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। प्रधानमंत्री के कहने पर एक करोड़ से अधिक लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ी है। आज लाखों गरीब महिलाओं को इसी के बलबूते मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। मोदी सरकार में विदेशी पूंजी निवेश दोगुना हो गया है। विकास दर में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। अब यूपी को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय नौसेना दिवस पर पीएम ने दी नौसैनिको को बधाई
    Next Article मादक पदार्थो के साथ नेपाली युवक धरा गया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत

    June 11, 2025

    इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित

    June 11, 2025

    जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

    June 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
    • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
    • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
    • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
    • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version