Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान
    स्पोर्ट्स

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अगले महीने 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड ने रविवार सुबह 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। कप्तान के रूप में सेंटनर के लिए यह पहला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट होगा।

    15 सदस्यीय टीम में विल ओ’रुरके, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ की तेज गेंदबाजी तिकड़ी शामिल हैं। तीनों अपना पहला सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे। मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। वरिष्ठ खिलाड़ी केन विलियमसन और टॉम लैथम टीम को अनुभव प्रदान करेंगे।

    अन्य बल्लेबाजों में विल यंग, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल टीम में शामिल हैं। कीवी टीम ने एशियाई पिचों को ध्यान में रखते हुए स्पिन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। इसमें कप्तान सेंटनर मुख्य स्पिन विकल्प हैं। साथ ही स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र भी मौजूद हैं।

    न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने टूर्नामेंट के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट हमारे खेल के शिखर का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनमें अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाना बहुत बड़ा सम्मान है।

    उन्होंने कहा कि हमारे पास इस समय कई गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं और इससे चयन संबंधी चर्चाएं निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण रहीं। लेकिन अंतत: हमने उस टीम को चुना है जो हमें पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में अपेक्षित परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प प्रदान करेंगे।

    न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

    न्यूजीलैंड के ग्रुप स्टेज के मैच:

    19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

    24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

    2 मार्च – भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत युवा नेता संवाद में प्रदर्शनी का किया अवलोकन 
    Next Article राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं पूर्व सैनिक : राज्यपाल
    shivam kumar

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version