Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»यूपी निकाय चुनाव: 2022 तक हर गरीब के पास होगा अपना आवास-योगी
    Top Story

    यूपी निकाय चुनाव: 2022 तक हर गरीब के पास होगा अपना आवास-योगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 23, 2017No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहागनगरी में चुनावी सभा में 21 मिनट के भाषण में विकास के गणित को समझाया और कहा कि आप हमारे प्रत्याशियों को जिताओ और केंद्र के साथ-साथ प्रदेश की सरकार आपकी हर समस्या का समाधान पूरे मनोयोग से करा देगी।

    फिरोजाबाद के पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को पहुंचे सीएम ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयकारों से कराई। उन्होंने कहा कि आपके शहर में पहली बार नगर निगम का चुनाव हो रहा है और मतदाताओं को भी मेयर चुनने के लिए पहली बार मतदान करना है तो इसके लिए आपको बधाई। आपका हर मत फिरोजाबाद की तकदीर को बदलने का काम करेगा। विकास की आपके यहां पर असीम संभावनाएं हैं और आपके विधायक मनीष असीजा द्वारा इसे लेकर समय समय पर मुझे अवगत भी कराया जाता है।

    केंद्र और प्रदेश की सरकारें चाहती विकास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार है व यूपी में भाजपा की सरकार है। दोनों सरकारें विकास चाहती हैं। विकास के लिए जमकर धन भी दे रही हैं।

    नगर निगम, नगर निकायों को अयोध्या की तरह जगमगाने का काम किया जाएगा। आप अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं तो भाजपा के प्रत्याशियों को जिताना होगा।

    कांच उद्योग का लखनऊ में बन रहा शोरूम

    योगी ने कहा कि आपके यहां कांच उद्योग होता है। दो हजार करोड़ रुपये का हर साल उत्पाद किया जाता है और इसका एक्सपोर्ट किया जाता है। इससे जो धनराशि सरकार को मिलती है उससे विकास कराए जाते हैं।

    उद्योगों के लिए नीति बनाने में सरकार जुटी है। इसके तहत फिरोजाबाद के कांच उद्योग को लेकर भी एक जनपद एक प्रोडेक्ट के तहत लखनऊ में शोरूम बनाया जा रहा है। इसमें कांच के आइटम होंगे और इससे देश दुनिया के आगे आपका उद्योग प्रस्तुत होगा। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी फिरोजाबाद में एक शोरूम बनाया जाएगा जिससे यहां भी कांच उद्योग को लाभ मिले।

    उद्योगों को लेकर सरकार एक मंच साझा करेगी।

    प्रदेश में सरकार बनी थी तब अव्यवस्थाएं मिली थीं

    सीएम ने कहा कि जब हमारी भाजपा की प्रदेश में सरकार बनी थी तब प्रदेश में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा था। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी। यहां पर अराजकता का माहौल था। गुंडाराज फैला हुआ था।

    किसान बदहाल था। नौजवान परेशान था। किसानों के लिए हमने पहले काम किया और प्रदेश में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। ऋण माफी कर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया।

    2022 तक हर गरीब के पास होगा अपना आवास

    योगी ने कहा कि यूपी पहला राज्य है जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ महीने में 11 लाख गरीबों को आवास मुहैया कराए गए हैं।

    पिछली सरकार पांच सालों में मात्र 29 हजार ही आवास बनवा सकी थी। विश्वास दिलाता हूं कि यूपी में वर्ष 2022 तक हर गरीब, हर तबके के लोगों को निशुल्क आवास उपलब्ध कराऊंगा।

    खुले से शौच मुक्त, गरीबों के लिए योजना बनाई

    योगी ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक खुले से शौच मुक्त को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। 31 लाख लोगों को शौचालय बनवा कर दिए जा चुके हैं और जल्द प्रदेश खुले से शौच मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेला खोमचा, रेहड़ी, आजीविका चलाने वाले फेरी लगाकर पटरी पर बैठने वालों को भी सरकार काम कर रही है।

    पिछली सरकार में इन्होंने जो शोषण झेला उसे खत्म कराया जा रहा है। इनके लिए फेरी नीति तैयार की जा रही है। वहीं पर पुनर्वास होगा और अतिक्रमण को हटवाने के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं ताकि सड़कें चौड़ी हो जाएं और आवागमन सुगम हो जाए।

    शहर को 2018 तक मिलेगा जेड़ाझाल से पानी

    सीएम ने कहा कि फिरोजाबाद में पेयजल की समस्या है। गंगाजल प्रोजेक्ट यानी जेड़ाझाल पर काम तेजी से चल रहा है।

    इसको 2018 के मध्य में पूरा कराकर लोगों को शहर में मीठा पेयजल मुहैया कराया जाएगा। यह वादा करता हूं।

    उद्योगों से जुड़े श्रमिकों पर भी डोरे डाल गए सीएम

    मुख्यमंत्री ने कांच उद्योग से जुड़े लाखों श्रमिकों को अपने भाषण में अछूता नहीं रखा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के संरक्षण व जीवन की सुरक्षा को लेकर काम किया जाएगा। कांच, चूड़ी आदि उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए जीवन बीमा की उत्तम पालिसी दी जाएगी।

    अच्छे लोगों को चुनें, सुविधाओं का लाभ लें

    सीएम ने कहा कि नगर निगम बन गया और मेयर बनने जा रहा है तो ऐसे प्रत्याशी को चुनना होगा जो अच्छे हों।

    आपको सुविधाओं का लाभ दे सकें। नूतन राठौर आपकी प्रत्याशी है और उसने एमबीए किया है। आपके लिए वह मैनेजमेंट को समझती है और योग्य प्रत्याशी को चुनकर ही आपका भला हो सकता है।

    सुहागनगरी की प्रमुख समस्याएं गिनाईं

    योगी ने कहा कि आपके यहां क्या समस्याएं हैं, मुझसे नहीं छिपीं। सीवर लाइन, एसटीपी की समस्या मुख्य है।

    आपके नालों का पानी यमुना में गिरता है। इसका समाधान कराया जाएगा ताकि यमुना गंदी नहीं हो। सोलिड बेस्ट मैनेजमेंट पर काम हो रहा है। धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

    टीपी नगर की स्थापना का काम चल रहा है इसके लिए जमीन मुहैया कराई जा रही है।

    चुनाव बाद भू-माफियाओं पर चलेगा डंडा

    योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में जमकर जमीनों पर कब्जे हुए हैं। हमारी सरकार बनी तो बूचड़खानों को तत्काल बंद कराया। अब हमारा लक्ष्य अवैध कब्जों को लेकर है। सरकार ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया तो पूरे प्रदेश में 1.53 लाख मामले दर्ज हो गए।

    इनमें सरकारी जमीनें, गरीबों की जमीनों, धर्मस्थलों की जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। चुनाव के बाद एक साथ अभियान चलेगा और ये जमीनें मुक्त कराई जाएंगी। इन जमीनों को मुक्त कराने में जो भी खर्चा आएगा उसकी वसूली भी उसी भू माफिया से की जाएगी।

    शहरों के विकास को किया जा रहा काम

    सीएम ने कहा कि शहरों के विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकारें काम कर रही हैं। 13 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जा चुका है।

    60 शहरों को अमृत योजना का लाभ दिया जा रहा है। अब सरकार अन्य शहरों को इन योजनाओं का लाभ देकर विकास का पहिया तेजी से घुमाने का काम करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHonor 8 Lite की कीमत में भारी कटौती, जानें क्या है नई कीमत
    Next Article मोदी-योगी समेत इन BJP नेताओं पर हो सकता है आतंकी हमला- अलर्ट जारी..
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

    June 15, 2025

    भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

    June 15, 2025

    पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

    June 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
    • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
    • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version