Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अपराधियों ने दो हाइवा और एक पोकलेन में लगायी आग, पुलिस जांच में जुटी
    Jharkhand Top News

    अपराधियों ने दो हाइवा और एक पोकलेन में लगायी आग, पुलिस जांच में जुटी

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरिहरगंज। जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा और एक पोकलेन में आग लगा दी। घटना जगदीशपुर में हुई। हाइवा और पोकलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना सोमवार रात की है।

    जानकारी के अनुसार सात से आठ की संख्या में आये अपराधियों ने जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय के पास लगाये गये एक पोकलेन,दो हाइवा में आग लगा दी। तीनों वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। आग लगाने से पहले हाइवा और पोकलेन में मौजूद मजदूरों को धमकाया और उन्हें वहां से हटाकर आग लगा दी गयी। तीनों वाहन हरिहरगंज के तेंदुआ से कुल्हिया इलाके तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग फरार हो गये है।

    हरिहरगंज के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने मंगलवार सुबह घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे किनका हाथ है। पूरे इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

    दरअसल, जिस इलाके में यह घटना हुई, वह बिहार सीमा से सटा हुआ है। घटना के पीछे अपराधी शामिल हैं या नक्सली यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण कंपनी के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के पहले किसी तरह की लेवी की मांग की गयी थी या नहीं इस एंगल पर भी जांच हो रही है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहोली से पहले अवैध शराब ठिकानों पर हुई छापेमारी
    Next Article झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version